- Details
भुवनेश्वर: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर एवं कर्ली टेल्स की संस्थापक कामिया जानी के श्री जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश करने को लेकर हुआ विवाद शनिवार को और बढ़ गया। विपक्षी दल कांग्रेस ने भी इसको लेकर निशाना साधा और एक स्थानीय सांस्कृतिक संगठन ने भक्तों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए यहां विरोध प्रदर्शन किया। मंदिर में जानी के प्रवेश को लेकर विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से मुद्दा बनाए जाने के बाद, पिछले तीन दिनों से यह विवाद गरमाया हुआ है और जानी पर "गोमांस को बढ़ावा देने" का आरोप लगाया।
मामला बना राजनीतिक मुद्दा
बीजेपी ने नौकरशाह से नेता बने बीजू जनता दल (बीजद) के वीके पांडियन पर जानी को मंदिर में प्रवेश देने के लिए मदद करने और मंदिर पर एक फिल्म बनाने की अनुमति देने का आरोप लगाया, जिसके बाद यह मामला राजनीतिक मुद्दा बन गया।
- Details
नई दिल्ली: आयकर विभाग (आईटी) ने ओडिशा स्थित शराब बनाने वाली एक कंपनी के खिलाफ कर चोरी के आरोप में शुक्रवार को तीसरे दिन भी छापेमारी जारी है। ओडिशा स्थित बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ आयकर विभाग की तलाशी में अबतक 290 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद की गई है.।इन आयकर छापों में भारत की सबसे बड़ी नकदी बरामदगी की आशंका है. कल से तीन राज्यों में छापों के दौरान अब तक 290 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई है।
सूत्रों ने कहा कि ये राशि बढ़ेगी, क्योंकि अभी और नकदी की बाकी है और अधिकारियों को और भी स्थानों के बारे में खुफिया जानकारी मिली है, जहां नकदी छिपाई गई है।
9 लॉकरों की जांच अभी बाकी
आयकर विभाग ने राज्य, झारखंड और पश्चिम बंगाल में ओडिशा स्थित डिस्टिलरी के कार्यालयों पर छापा मारा। कर विभाग के सूत्रों ने बताया कि तीनों स्थानों के सात कमरों और नौ लॉकरों की जांच की जानी बाकी है।
- Details
भुवनेश्वर: वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक बार फिर से पथराव की घटना सामने आई है। ओडिशा में ढेंकनाल-अंगुल रेलवे सेक्शन पर मेरामंडली और बुधपांक के बीच पथराव किया गया। इस घटना में राउरकेला-भुवनेश्वर वंदे भारत एक्सप्रेस (20835) ट्रेन के एक एक्सक्लूसिव क्लास के कोच की खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया, अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
बाल-बाल बचे यात्री
अधिकारियों के मुताबिक, घटना की सूचना ऑन-ड्यूटी आरपीएफ एस्कॉर्टिंग स्टाफ ने दी। सूचना के बाद, ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन (ईसीओआर) की सुरक्षा शाखा ने रेलवे आरपीएफ और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सतर्क कर दिया। कटक से आरपीएफ के सिक्योरिटी कमिश्नर मौके पर पहुंचे। वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गई। रेलवे ने एक बयान जारी कर कहा कि पथराव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ईसीओआर की दोनों सुरक्षा शाखाएं स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर अपराधियों का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।
- Details
केंद्रपाड़ा (ओडिशा): ओडिशा के एक स्थानीय निकाय ने मंगलवार को कहा कि वह विशेष रूप से ब्राह्मणों के लिए एक श्मशान घाट का संचालन करने को लेकर हुई आलोचना के बाद जातिगत भेदभाव के आरोपों को दूर करने के लिए सुधारात्मक कदम उठाएगा। पूर्वी राज्य की 155 साल पुरानी केंद्रपाड़ा नगर पालिका ने वादा किया कि वह इस मामले को गंभीरता से लेगी।
केंद्रपाड़ा शहर के हजारीबागीचा इलाके में ब्राह्मणों के लिए एक श्मशान घाट को नामित करने वाला एक आधिकारिक बोर्ड लगाए जाने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ा तथा इसकी दलित अधिकार कार्यकर्ताओं और नेताओं ने आलोचना की है।
केंद्रपाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष सरिता साहू ने कहा, ‘‘यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं था, हालांकि यह प्रथा दशकों से चली आ रही है। मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए, स्थानीय निकाय परिषद अपनी अगली बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा करेगी और इसे हल करेगी।’’
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






