- Details
अहमदाबाद: गुजरात में आतंकवादी खतरे के बीच गिर सोमनाथ जिला प्रशासन ने प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर परिसर में कल होने वाले महाशिवरात्रि उत्सव के लिए आयोजित होने वाले सांस्कृतिक समारोह को निलंबित करने का निर्णय किया है। इस बात की पुष्टि करते हुए गिर सोमनाथ जिले के कलेक्टर अजय कुमार ने कहा कि गुजरात में संभावित आतंकवादी हमले की खबरों के बीच नागरिकों की सुरक्षा के लिए यह निर्णय किया गया है। उन्होंने कहा, ‘सांस्कृतिक समारोह कल सोमनाथ मंदिर परिसर में होने वाला था। बहरहाल पुलिस के आतंकवादी अलर्ट जारी करने के बाद हमने इसे स्थगित करने का निर्णय किया है। हम नये तारीखों की घोषणा बाद में करेंगे।’ उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में स्थानीय विधायक और राज्य उड्डयन मंत्री जस बराद सहित कई नेता शामिल होने वाले थे।
- Details
अहमदाबाद: देशद्रोह के एक मामले में गिरफ्तार पटेल आरक्षण आंदोलन नेता हार्दिक पटेल की जमानत याचिका पर यहां की एक सत्र अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एनजी दवे आठ मार्च को फैसला सुना सकते हैं। सूरत के जेल (देशद्रोह के एक अन्य मामले में गिरफ्तार) में इस समय बंद हार्दिक ने जनवरी में नियमित जमानत के लिए याचिका दायर की थी और दावा किया था कि उनके खिलाफ गलत तरीके से देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। अपराध शाखा ने उनकी याचिका का विरोध किया और कहा कि अगर उन्हें रिहा किया जाता है तो 22 वर्षीय नेता वैसी गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं और सबूत से छेड़छाड़ कर सकते हैं।
- Details
अहमदाबाद: कांग्रेस नेता शंकरसिंह वाघेला ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के शनिवार को होने वाले गुजरात दौरे को इसलिए रद्द कर दिया गया क्योंकि एसपीजी और पुलिस ने सुरक्षा पहलुओं के बारे में एक नकारात्मक राय दी। वाघेला ने आरोप लगाया कि ऐसा भाजपा के इशारे पर किया गया। मनमोहन सिंह को वाघेला के आमंत्रण पर गांधीनगर और अहमदाबाद में अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था। वाघेला कई शैक्षिक संस्थान चलाते हैं। वाघेला ने आरोप लगाया कि एसपीजी और गुजरात पुलिस ने जानबूझकर सुरक्षा पहलुओं को लेकर नकारात्मक राय दी। विधानसभा में विपक्ष के नेता वाघेला ने कहा कि कहा कि भाजपा यह बर्दाश्त नहीं कर सकती कि डॉ. सिंह जैसा कोई प्रबुद्ध व्यक्ति ऐसे में सुर्खियां हासिल करे जब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी एक कार्यक्रम के लिए गांधीनगर में हैं।
- Details
नई दिल्ली: गुजरात में पटेलों के लिए आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन चलाने वाले हार्दिक पटेल पर लगाए गए देशद्रोह के मामले की सुनवाई कर रहे सुप्रीम कोर्ट ने मीडिया को मामले में रिपोर्टिंग करने से रोक दिया है। जस्टिस जेएस खेहर ने सुनवाई के दौरान कहा कि ये एक संवेदनशील मामला है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान जो भी बात हो रही है, उसकी रिपोर्टिंग न की जाए। कोर्ट इस मामले में एक आदेश भी जारी करेगा। सुप्रीम कोर्ट हार्दिक पटेल द्वारा उनपर लगाए गए देशद्रोह के आरोप के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गए हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






