- Details
चेन्नई: तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने सोमवार को कहा कि आर्थिक आजादी ही वास्तविक आजादी है और तमिलनाडु सरकार इसके लिए विभिन्न प्रयत्न कर रही है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फोर्ट सेंट जॉर्ज पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद जयललिता ने कहा, "इस दिन हम उन्हें सलाम करते हैं, जिन्होंने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। स्वतंत्रता का मतलब केवल बोलने और लिखने की आजादी नहीं है। सच्ची स्वतंत्रता आर्थिक स्वतंत्रता पर टिकी हुई है।" अपनी सरकार द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लागू की गई विभिन्न योजनाओं के बारे में बताते हुए जयललिता ने स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के पेंशन भुगतान में वृद्धि की घोषणा की। जयललिता ने कहा कि उनकी सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं और तमिलनाडु में करीब 1,30,000 टन का रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन दर्ज किया गया है।
- Details
नई दिल्ली: तमिलनाडु के कुडनकुलम स्थित परमाणु बिजली संयंत्र को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने देश को समर्पित किया। इस मौके पर दोनों ही देशों के राष्ट्राध्यक्ष ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग पर मौजूद थे। इसके अलावा तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता भी मौजूद थीं। इस मौके पर मोदी ने कहा कि देश में स्वच्छ उर्जा उत्पादन बढ़ाने के लिये किये जा रहे निरंतर प्रयास में कुडनकुलम-एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। गौरतलब हो कि रूसी तकनीक से बना यह प्लांट वर्ष 2014 से कार्यरत है। इसमें 1,000 मेगावॉट बिजली पैदा होती है, जिसमें आधी तमिलनाडु को दी जा रही है। तमिलनाडु में तिरुनेलवेली जिले के कुडनकुलम में भारत की आणविक ऊर्जा प्लांट संचालक न्यूक्लियर पॉवर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया 1,000 मेगावॉट के दो रूसी रिएक्टर स्थापित कर रही है। कुडनकुलम में इन रिएक्टरों की स्थापना भारतीय परमाणु ऊर्जा कॉरपोरेशन और रूस की आणविक नियामक संस्था रोसाटॉम की एक सहायक इकाई संयुक्त रूप से कर रहे हैं। इस समझौते पर 1988 में भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी तथा तत्कालीन सोवियत संघ के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव ने हस्ताक्षर किए थे, लेकिन सोवियत संघ के विघटन के बाद उत्पन्न हुए हालात की वजह से यहां निर्माण कार्य वर्ष 1999 में शुरू हो पाया। कुडनकुलम परियोजना से तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश तथा केरल सहित कई राज्यों को बिजली आपूर्ति किए जाने की संभावना है।
- Details
चेन्नई: मद्रास हाईकोर्ट ने कहा कि पट्टाली मक्कल काची पार्टी की मान्यता रद्द करने का ईसीआई को निर्देश देने की मांग करने वाले एक याचिकाकर्ता की आपत्ति पर कार्रवाई करना भारत निर्वाचन आयोग का काम है। मुख्य न्यायाधीश संजय किशन कौल एवं न्यायमूर्ति आर महादेवन की प्रथम पीठ ने वाराकी की जनहित याचिका का निपटान करते हुए कहा, ‘जहां तक राजनीतिक पार्टियों को मान्यता देने या उनकी मान्यता रद्द करने की बात है, जहां तक किस परिस्थिति में और क्या करने की बात है, तो उच्चतम न्यायालय ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आई) बनाम इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल वेलफेयर मामले में अपने निर्णय में पहले ही इस बारे में बताया जा चुका है।’ पीठ ने कहा, ‘ईसीआई को अपनी शक्तियों की सीमाओं को ध्यान में रखते हुए, आदेश मिलने के अधिकतम तीन महीने के भीतर निर्णय लेना होगा और इस बारे में याचिकाकर्ता को बताना होगा।’ याचिकाकर्ता ने ईसीआई को पीएमके की मान्यता रद्द करने का निर्देश देने की मांग करते हुए कहा था कि 25 अप्रैल 2013 को पीएमके की ओर से कथित रूप से आयोजित एक समारोह में हिंसा भड़क गई थी और तीन सरकारी बसों एवं कुछ दलित बस्तियों को आग लगा दी गई थी। इस हिंसा में 24 पुलिस कांस्टेबल घायल हुए थे।
- Details
चेन्नई: चलती ट्रेन में दुस्साहस भरी चोरी के एक मामले में तमिलनाडु में सलेम से एक ट्रेन से यहां रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को भेजी जा रही 340 करोड़ रुपये नकदी में से पांच करोड़ रुपये चुरा लिए गए। ट्रेन के यहां पहुंचने के बाद 226 पेटी में नकदी से भरी चार पेटी से छेड़छाड़ की घटना के प्रकाश में आने के कुछ घंटे बाद आईजीपी एम रामसुब्रमणि ने बताया कि पांच करोड़ रुपये की चोरी हुयी है। बहरहाल, आरबीआई के एक अधिकारी ने कहा कि ट्रेन से 340 करोड़ रुपये फटी पुरानी नकदी 226 पेटी में सलेम से चेन्नई भेजी जा रही थी। अधिकारी ने कहा, ‘सलेम से चेन्नई पहुंचने के बाद लकड़ी की 226 पेटी में से चार पेटी में छेड़छाड़ पाई गई।’ पुलिस ने बताया कि नकदी पेटी से भरे तीन मालवाहक डिब्बों में एक का एयरवेंट टूटा हुआ पाया गया जिससे संदेह है कि किसी ने ऊपर से प्रवेश किया। पुलिस को संदेह है कि अपराधी सलेम-वृद्धाचलम खंड पर कोच में घुसे होंगे जहां पर ट्रेन बिजली पर नहीं बल्कि डीजल इंजनों पर चलती है जिससे लुटेरों के लिए ऊपर से रास्ता बनाना आसान हो गया होगा। पुलिस ने बताया कि वे कई एंगल से जांच कर रहे हैं कि नकदी के लिए मुहैया करायी गयी पुलिस सुरक्षा के बावजूद चोरी कैसे हुयी। पेटी में 2005 से पहले की नकदी के साथ ही मैली फटी मुद्रा भी थी।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






