- Details
इंदौर: उत्तरप्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के महागठबंधन की चर्चा पर केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने शनिवार को चुटकी लेते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के नोटबंदी के कदम का इतना शक्तिशाली असर हुआ है कि इनमें से भी कोई भी दल अपने बूते उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने में सक्षम नहीं है। पर्रिकर ने यहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लेने के बाद संवाददाताओं के उत्तरप्रदेश में सपा, कांग्रेस और रालोद का चुनावी महागठबंधन बनने की चर्चा के बारे में पूछे जाने पर जवाब दिया, ‘नोटबंदी का इतना शक्तिशाली असर हुआ है कि वहां (उप्र) इनमें से किसी भी दल में खुद के बलबूते पर चुनाव लड़ने का सामर्थ्य नहीं है।’ पर्रिकर ने जोर देकर कहा कि नोटबंदी के कारण देश में कई अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के चलते भले ही जनता को फिलहाल थोड़ी तकलीफ हो रही है। लेकिन आम लोग यह थोड़ी तकलीफ सहने को तैयार हैं, क्योंकि नोटबंदी का देश पर लम्बे समय तक अच्छा असर बना रहेगा। अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर घोटाले से जुड़े एक सवाल पर पर्रिकर ने विस्तृत टिप्पणी से बचते हुए कहा कि इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है और यह केंद्रीय एजेंसी उनके मंत्रालय के तहत नहीं आती है। उन्होंने कहा, ‘हमें उन्हें (सीबीआई को) इस मामले में जो जानकारी देनी थी, वह दे दी है।
- Details
भोपाल: आयकर विभाग ने भाजपा नेता सुशील वासवानी के घर एवं विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर मंगलवर सुबह यहां छापे मारे। आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आयकर विभाग की टीमों ने सबसे पहले भाजपा नेता के बाहरी भोपाल स्थित बैरागढ़ के घर पर छापा मारा। इसके साथ ही उनके अन्य परिसरों पर भी छापे मारे गये, जिनमें वासवानी एवं उसके परिजन की ओर से चलाये जा रहे होटल एवं एक सहकारी बैंक शामिल है। भाजपा नेता पर कालेधन को सफेद करने का आरोप है। अनुमान लगाया जा रहा है कि नोटबंदी के बाद पुराने नोटों को बदलने और नए नोटों के काले धंधे को पकड़ने के लिए आयकर विभाग की टीमों ने ये छापे मारे हैं। हालांकि, आयकर विभाग के अधिकारियों ने इस पर प्रतिक्रिया करने से मना कर दिया है। अभी इस मामले में विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सुशील वासवानी महानगर सहकारिता बैंक के चेयरमैन भी हैं। बैंक के जरिए बड़े पैमाने पर कालेधन को सफेद करने का उन पर आरोप है। सुशील वासवानी भाजपा के बड़े नेता बताए जाते हैं।
- Details
भोपाल: नोटबंदी को गरीबों पर सबसे बड़ा हमला बताते हुए केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कहा कि यह देश में लगे आपातकाल से भी अधिक घातक है और इसने अमीरों और गरीबों के बीच के अंतर को और अधिक बढ़ा दिया है। भोपाल में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के 11वें राष्ट्रीय महाधिवेशन को संबोधित करते हुए विजयन ने कहा, 'मैंने अपने जीवन में गरीबों पर इतना बड़ा हमला नहीं देखा है, जितना बड़ा अभी नोटबंदी के रूप में हुआ है। कहने को यह कालेधन के खिलाफ हमला है, लेकिन यह हमला गरीबों के खिलाफ है।' उन्होंने कहा, 'नोटबंदी के दर्द को हमने और आपने महसूस किया है। यह आपातकाल से अधिक घातक है और इसने अमीरों और गरीबों के बीच के अंतर को और अधिक बढ़ा दिया है।' विजयन ने आरोप लगाया, 'नोटबंदी का दुष्परिणाम औरतें विशेषकर गरीब औरतें ही झेल रही हैं। महिलाओं को मजबूरन बैंकों की कतार में खड़ा होना पड़ रहा है। इससे मरने वालों में सबसे पहली पीड़ित भी एक महिला ही थी।' उन्होंने कहा कि लोगों को इसे चुप रहकर बर्दाश्त नहीं करना चाहिए।
- Details
नीमच: मध्य प्रदेश के नीमच में एक ऑयल फैक्ट्री में अचानक आग लग गई जिसकी चपेट में आकर 12 मजदूर झुलस गए। घायल मज़दूरों को ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से 5 की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उदयपुर रेफ़र कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में मेंटेनेंस का काम चल रहा था। इसी दौरान वेल्डिंग करते समय बॉयलर में अचानक विस्फोट हो गया। जिससे पास में रखे जूट और प्लास्टिक के बैग में आग लग गई और फिर आग बढ़ती ही चली गई। आग लगने के बाद अफ़रातफ़री का माहौल बन गया,आग की वजह से 12 मजदूर झुलस गए। सूचना पर मौके पर पहुंची फ़ायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अब फैक्ट्री प्रबंधन जांच की बात कह रहा है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






