ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

छतरपुर (मध्य प्रदेश): जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर मुड़ेरी गांव के पास आज सुबह एक स्कूल बस पलटने से 17 बच्चे घायल हो गये। इनमें से छह बच्चों को अधिक चोटें आई है। लवकुशनगर के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) लज्जाशंकर मिश्रा ने बताया कि लवकुश नगर के क्राइस्ट ज्योति स्कूल की बस आज सुबह चंदला से बच्चों को लेकर लवकुश नगर आ रही थी, तभी मुड़ेरी गांव के पास एक मोटरसाइकल सवार को बचाने के प्रयास में बस पलट गई। उन्होंने बताया कि हादसे में 17 बच्चों को चोटें आई हैं। इनमें से छह बच्चों को अधिक चोटें आने के कारण छतरपुर के अस्पताल में रेफर किया गया है। शेष बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख