ताज़ा खबरें
इंदौर में कांग्रेस के ‘‘डमी’’ उम्मीदवार ने हाईकोर्ट में दायर की अपील
बीजेपी ने कैसरगंज से बृज भूषण सिंह के बेटे करण भूषण को उतारा
डीसीडब्ल्यू की 223 नियुक्तियां उपराज्यपाल ने तत्काल प्रभाव से रद्द कीं
मोदी के सामने कॉमेडियन श्याम रंगीला ने किया चुनाव लड़ने का एलान
रूसी डोमेन से आया दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को दहलाने वाला ई-मेल

लखनऊ (जनादेश ब्यूरो): उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की आठ सीटों पर मतदान जारी है। आज 80 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। पहले चरण में 1.44 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, तीन बजे तक 47.44 फीसदी वोटिंग हुई।

रामपुर में टांडा में बीमार और विकलांग लोगों को लेकर आ रहे ई-रिक्शे को सीज करने पर सपा प्रत्याशी मोहिबुल्लाह नदवी की पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई। उन्होंने पुलिस पर मतदाता को प्रताड़ित करने और मतदान प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए आब्जर्वर से शिकायत की है।

ग्रामीणों ने किया मतदान से इंकार तो टूट गई दीवार

पीलीभीत की ऑफिसर कॉलोनी में दीवार उठाकर बंद किए गए गांव बक्सरपुर जाने वाला रास्ता आखिरकार खुल गया। ग्रामीणों ने रास्ता बंद होने को लेकर मतदान न करने की बात कही थी। प्रशासन के समझाने पर भी जब मतदाता नहीं माने तो, प्रशासन ने दीवार गिरवा कर ग्रामीणों को मना लिया।

जुमे की नमाज के बाद कतार में लगे मतदाता

पीलीभीत के बहेड़ी में जुमे की नमाज के बाद एमजीएम इंटर कॉलेज बूथ पर मतदाताओं की कतार लग गई। तेज धूप होने के बावजूद मतदाता मतदान करने के लिए कतार में खड़े रहे।

सपा ने सहारनपुर में मतदाताओं को धमकाने का लगाया आरोप

समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि सहारनपुर लोकसभा के सहारनपुर नगर के बूथ संख्या 51, 52, 53 पर भाजपा के लोग मतदाताओं को धमका कर मतदान प्रभावित कर रहे हैं। सहारनपुर लोकसभा के देवबंद के ऊंचा गांव में बूथ संख्या 364, 365 पर प्रधान और पुलिस द्वारा फर्जी मतदान करवाया जा रहा है। इसके अलावा, रामपुर लोकसभा के ग्राम अजीतपुर के बूथ संख्या 268, 269, 270 पर प्रशासन द्वारा लोगों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा है, पुलिस परेशान कर रही है। मुरादाबाद लोकसभा के बढ़ापुर में बूथ संख्या 235 पर एक पार्टी के पक्ष में वोट डालने के लिए मतदाताओं पर दबाव बनाकर मतदान प्रभावित किया जा रहा है। इसके अलावा, सपा ने आरोप लगाया कि मुरादाबाद लोकसभा के कांठ में बूथ संख्या 10 पर पुलिस द्वारा मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा है।

बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार

सहारनपुर लोकसभा के बिहारीगढ़ क्षेत्र में मुस्लिम बाहुल्य गांव बारूगढ़ में 2:30 बजे तक 60 फीसदी मतदान हो चुका है l मतदाताओं में वोट डालने के लिए बहुत उत्साह नजर आ रहा है l मतदाताओं की लंबी कतारे लगी हैं।

सरधना विधानसभा क्षेत्र में 1:00 तक 33.12 फीसदी वोटिंग

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए सरधना विधानसभा क्षेत्र में मतदान जारी है। हालांकि तेज गर्मी के चलते अभी मतदाता ज्यादा उत्साह नहीं दिखा पा रहे हैं। इसके बावजूद सरधना विधानसभा क्षेत्र में 1:00 तक 33.12 फीसदी वोट पड़ चुके हैं। वहीं लोगों को मतदान के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। ठाकुर चौबीसी क्षेत्र में प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े पर बंद किए हैं। एक तरह से चौबीसी क्षेत्र को छावनी में तब्दील किया गया है। शांति व्यवस्था कायम करने के लिए मतदान केन्द्रों व गांव में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन किसी भी लापरवाही अराजकता से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वहीं कमिश्नर से लेकर डीएम एसपी लगातार ठाकुर चौबीसी क्षेत्र का दौरा कर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।

कैराना में सपा विधायक नाहिद हसन ने वोट डाला

रूस के मोलडवा की रहने वाली टटियाना जायसवाल ने पति के साथ डाला वोट

रूस के मोलडवा की रहने वाली टटियाना जायसवाल ने पति नीरज के साथ बिलसंडा में मतदान किया। बीते लंबे समय से पति के साथ यहां रहते हुए उनको नागरिता मिली है। मतदान के बाद टटियाना ने बताया कि उनको लगता पीलीभीत अभी विकास से पीछे है। यहां विकास होना चाहिए। उन्होंने अपना मत विकास के मुद्दे और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किया है। उन्होंने अन्य लोगों से भी इन्हीं मुद्दों पर मतदान की अपील की है।

बहेड़ी पालिकाध्यक्ष ने पिंक बूथ पर डाला वोट

पीलीभीत-बहेड़ी में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान हो रहा है। इसे लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह है। दोपहर एक बजे तक 38.49 फीसदी मतदान हो चुका था। शुक्रवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही पोलिंग बूथों पर कतार लग गईं। बड़े-बुजुर्ग, युवा और महिलाओं ने पहले मतदान किया, फिर जलपान किया। लोकतंत्र के महापर्व में जनता के साथ जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने भी मतदान कर अपनी जिम्मेदारी निभाई। बहेड़ी में नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने नगर पालिका परिसर के पिंक बूथ पर मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने फोटो खिंचवाई। लोगों से मतदान की अपील भी की।

उत्तर प्रदेश में तीन बजे तक 47.44 फीसदी वोटिंग

बिजनौर सीट पर 45.70 फीसदी

कैराना सीट पर 48.92 प्रतिशत

मुरादाबाद सीट पर 46.28 फीसदी

मुजफ्फरनगर सीट पर 45.18 प्रतिशत

नगीना सीट पर 48.15 फीसदी

पीलीभीत सीट पर 49.06 फीसदी मतदान

रामपुर सीट पर 42.77 प्रतिशत वोटिंग

सहारनपुर सीट पर 53.31 फीसदी वोटिंग

मुरादाबाद में 46.28 और रामपुर में 42.77 प्रतिशत मतदान

मुरादाबाद लोकसभा सीट पर दोपहर तीन बजे तक 46.28 फीसदी मतदान हुआ है। रामपुर सीट पर तीन बजे तक 42.77 प्रतिशत मतदान हुआ है।

नगीना सीट पर तीन बजे तक 48.15% मतदान

नगीना लोकसभा सीट पर 3:00 तक 48.15% मतदान हुआ है। सहारनपुर लोकसभा सीट पर तीन बजे तक 53.31% मतदान हुआ।

पीलीभीत में दोपहर तीन बजे तक 48.90 प्रतिशत मतदान

पीलीभीत -47.55

बरखेड़ा - 51.88

पुरनपुर - 49.78

बीसलपुर - 46.04

बहेड़ी - 49.55

कुल प्रतिशत -48.90

 

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए सरधना विधानसभा क्षेत्र में मतदान जारी है। हालांकि तेज गर्मी के चलते अभी मतदाता ज्यादा उत्साह नहीं दिखा पा रहे हैं। इसके बावजूद सरधना विधानसभा क्षेत्र में 1:00 तक 33.12 फीसदी वोट पड़ चुके हैं। वहीं लोगों को मतदान के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। ठाकुर चौबीसी क्षेत्र में प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े पर बंद किए हैं। एक तरह से चौबीसी क्षेत्र को छावनी में तब्दील किया गया है। शांति व्यवस्था कायम करने के लिए मतदान केन्द्रों व गांव में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन किसी भी लापरवाही अराजकता से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वहीं कमिश्नर से लेकर डीएम एसपी लगातार ठाकुर चौबीसी क्षेत्र का दौरा कर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख