ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई: विवादों के बाद फाइनली रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, और सारा अर्जुन स्टारर फिल्म 'धुरंधर' शुक्रवार को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का निर्माण और डायरेक्शन दोनों ही आदित्य धर ने किया है। अब पति आदित्य के महत्वपूर्ण दिन पर यामी गौतम ने उनकी मेहनत को सराहा है और दर्शकों से भी फिल्म पर ढेर सारा आशीर्वाद लुटाने की अपील की है।

यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति आदित्य के साथ एक प्यारा सा फोटो शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट में आदित्य की मेहनत का भी जिक्र किया है कि कैसे एक फिल्म बनाने में उन्होंने खुद को पूरा समर्पित कर दिया। उन्होंने लिखा, "आज धुरंधर दिवस है। कुछ सबसे मेहनती और अनमोल लोग जिन्हें मैं जानती हूं और उन्हें अपना परिवार कहने पर गर्व करती हूं, आपने अपना पूरा दिल, समर्पण, लगन, इरादा, जुनून, पसीना, खून, आंसू इस फिल्म के लिए दिए हैं, आदित्य। ये इमोशन आपने कभी किसी के सामने नहीं दिखाए।"

उन्होंने आगे लिखा, "आज बहुत सारी भावनाएं उमड़ रही हैं, कई दिल एक साथ धड़क रहे हैं, आप लोग अपनी शक्ति में धुरंधर हैं। धुरंधर 2025 का विदाई गिफ्ट नहीं है, बल्कि दुनिया भर में हम सभी इसे 2026 के स्वागत के रूप में देखेंगे। अब यह आपकी फिल्म है, दर्शकों।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख