- Details
मुंबई: फिल्मकार करण जौहर ने असल जीवन से प्रेरित हंसल मेहता की आगामी फिल्म 'अलीगढ़' की तारीफ करते हुए कहा है कि यह आज के समय की 'एक प्रासंगिक और महत्वपूर्ण फिल्म' है। फिल्म प्रोफेसर रामचंद्र सिरस की बहुचर्चित कहानी पर आधारित है जिन्हें उनके यौन रूझान की वजह से नौकरी से निलंबित कर दिया गया था। जौहर ने फिल्म की स्क्रीनिंग में शिरकत करने के बाद ट्वीट किया, 'अलीगढ़ असाधारण, मार्मिक, प्रासंगिक और अपने समय की एक महत्वपूर्ण फिल्म है।' फिल्म ‘अलीगढ़’ में अभिनेता मनोज बाजपेयी प्रोफेसर की भूमिका निभा रहे हैं और राजकुमार राव पत्रकार के किरदार में दिखेंगे। जौहर ने कहा कि इसे हर किसी को जरूर देखना चाहिए।
- Details
मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ को उत्तरप्रदेश में टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है। अक्षय ने यह खबर अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया। अक्षय ने लिखा, ‘‘अभी-अभी जानकारी मिली है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने एयरलिफ्ट को टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली युवा और प्रगतिशील टीम का धन्यवाद।’’ इराकी हमले के समय कुवैत में रहने वाले भारतीयों को सुरक्षित निकालने के मुद्दे पर आधारित यह फिल्म पिछले सप्ताह रिलीज हुई थी और इसे समीक्षकों एवं प्रशंसकों की ओर से सराहना मिल रही है। ‘एयरलिफ्ट’ में अक्षय की सह कलाकार निमरत कौर ने अक्षय की पोस्ट को दोबारा ट्वीट करते हुए लिखा, ‘‘बेहद शानदार और उम्मीद है कि इसके बाद और भी राज्य ऐसा करें। ’’
- Details
मुंबई: 67वें गणतंत्र दिवस पर आज (मंगलवार) अमिताभ बच्चन, लता मंगेशकर, अनुपम खेर, प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार सहित अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने देश के प्रति अपने समर्पण और देशभक्ति की भावना का इजहार किया। इन हस्तियों ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, ‘गणतंत्र दिवस-26 जनवरी 2016 मुबारक।’ स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने अपने द्वारा गाए गए गीत ‘वंदे मातरम्’ के लिंक के साथ लिखा, ‘नमस्कार । आप सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।’ पद्मश्री सम्मान पाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने देश के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और इस अवसर पर महिला पुलिस बल को शुभकामना दी।
- Details
जयपुर: पद्म भूषण के लिए चुने गए अभिनेता अनुपम खेर ने इसे अपने जीवन का ‘सबसे बड़ा सम्मान’ और ‘बड़ा मुकाम’ बताते हुए कहा कि वह खुद को ‘गौरवान्वित, सम्मानित’ महसूस कर रहे हैं और बहुत खुश एवं भावविभोर हैं। देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान के लिए चुने गए खेर ने आज यहां जयपुर साहित्य महोत्सव के इतर कहा कि मैंने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है, यह एक बहुत खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि यह आपको एक निश्चय देता है कि आपको पूरी जिंदगी एक अभिनेता होने से ज्यादा समाज के लिए काफी कुछ करना होगा। मैं गौरवान्वित, सम्मानित महसूस कर रहा हूं और बहुत खुश एवं भावविभोर हूं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






