ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: 1990 के दशक में हुए इराक-कुवैत युद्ध के समय हुए इतिहास के सबसे बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन पर बनी अक्षय कुमार-निमरत कौर स्टारर 'एयरलिफ्ट' ने पहले दिन की कमाई में आफताब-तुषार-मंदाना स्टारर एडल्ट कॉमेडी 'क्या कूल हैं हम-3' को पीछे छोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजा कृष्ण मेनन के निर्देशन में बनी 'एयरलिफ्ट' ने पहले दिन 12.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया। बिजनेस एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर प्रभावशाली शुरुआत की है और वीकेंड तक यह अच्छा कारोबार कर सकती है।

मुंबई: एक समय बॉलीवुड के हॉट कपल्स में शुमार रहे सलमान-कैट फिर से सुर्खियों में आए हैं। खबर है कि रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' के फिनाले में इस बार सुपरस्टार सलमान खान और कैटरीना कैफ एक साथ नजर आएंगे। बिग-बॉस के फिनाले में रोशेल राव, प्रिंस नरूला और ऋषभ सिन्हा जैसे प्रतियोगियों में से किसी के हाथ बाजी लगेगी। मायानगरी के गलियारों में चर्चा है कि कैटरीना का रणबीर कपूर से भी ब्रेक-अप हो चुका है और इससे पहले उन्होंने सलमान से मुलाकात की थी। फिलहाल रिपोर्ट्स की मानें तो कैट अपनी फिल्म 'फितूर' के प्रमोशन के लिये सलमान के शो पर आ रही हैं। उनके साथ आदित्य रॉय कपूर भी होंगे।

जयपुर: जयपुर में लिटरेचर फेस्टिवल की शुरुआत विवादों से हुई है। राइटर्स-सेलिब्रिटीज के बीच इन्टॉलरेंस का मुद्दा हावी हो रहा है। करन जौहर का कहना है कि फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन भारत में सबसे बड़ा जोक है और डेमोक्रेसी उससे भी बड़ा मजाक है। ‘अनसूटेबल ब्वॉय’ सेशन में शोभा डे से बातचीत के दौरान करन ने कहा, ''आप मन की बात कहना चाहते हैं या अपनी निजी जिंदगी के राज खोलना चाहते हैं तो भारत सबसे मुश्किल देश है| ''मुझे तो लगता है जैसे हमेशा कोई लीगल नोटिस मेरा पीछा करता रहता है। किसी को पता नहीं कब उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो जाए।'' उन्‍होंने कहा, '14 साल पहले मैंने नेशनल एंथम के अपमान का केस को झेला है।

मुंबई: अभिनेत्री सोनम कपूर की जीवनी आधारित पहली फिल्म ‘नीरजा’ रिलीज को तैयार है और इस बीच अभिनेत्री ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुंबई में मुलाकात की। राम माधवानी की फिल्म में 30 वर्षीय सोनम भारत की सबसे युवा अशोक चक्र विजेता 23 वर्षीय नीरजा भनोट की भूमिका में दिखेंगी। जीवनी आधारित इस फिल्म में नीरजा की अनकही कहानी होगी जिसमें 1986 में लीबियाई आतंकवादियों द्वारा कराची में अपहृत किए गए ‘पैन एम 73’ की विमान की फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा की बहादुरी को दिखाया जाएगा, जिन्होंने अपनी जान गंवाकर भी 359 यात्रियों के जीवन की रक्षा की। सूत्रों ने बताया कि फिल्‍म नीरजा एक खास फिल्म है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख