- Details
मुंबई: रणदीप हुड्डा ने अपनी आगामी फिल्म 'सरबजीत' के लिए केवल 28 दिनों में ही 18 किलो वजन घटाया। फिल्म के निर्देशक उमंग कुमार ने इस खबर का खुलासा किया। यह फिल्म पंजाब के सरबजीत सिंह की बायोपिक है। अप्रैल 2013 में लाहौर की एक जेल में कैदियों ने उन पर हमला किया था, जिसके कुछ ही दिनों बाद उनकी मौत हो गई थी। पाकिस्तान में उन्हें आतंकवाद और जासूसी के लिए दोषी ठहराया गया था। कुमार ने अपने बयान में कहा कि जब मैंने इस किरदार के लिए रणदीप से संपर्क किया था, तो मेरे दिमाग में यह बात स्पष्ट थी कि मुझे ऐसे इंसान की जरूरत है, जो इसके लिए पूरी तरह समर्पित हो, क्योंकि इस किरदार में अलग-अलग लुक्स चाहिए थे।
- Details
मुंबई: स्वर कोकिला लता मंगेशकर शुरुआत में ‘गाइड’ फिल्म के अपने गाने ‘आज फिर जीने की तमन्ना है’ से खुश नहीं थीं। लेकिन, गाने में वहीदा रहमान की बेजोड़ अदाकारी के कारण वह इसे पसंद करने लगीं। गाने में वहीदा और देव आनंद हैं और इसे गायिका के सर्वश्रेष्ठ गानों में से एक माना जाता है। लता ने बुधवार शाम वहीदा रहमान के 78वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए यह खुलासा किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘नमस्कार। आज वहीदा रहमान जी का जन्मदिन है। मैं उनको बहुत बधाई देती हूं, आज के दिन उन्हीं से जुड़ी एक बात आप सबके साथ बांटना चाहती हूं।’ उन्होंने लिखा, ‘गाइड फिल्म का एक मशहूर गाना ‘आज फिर जीने की तमन्ना है’ जब बर्मन (एस डी बर्मन) दादा ने सुनाया तब देव आनंद साहब को वो धुन बिल्कुल अच्छी नहीं लगी और मैं भी बहुत खुश नहीं थीं, लेकिन डायरेक्टर विजय आनंदजी का डायरेक्शन और वहीदा जी की खूबसूरत अदाकारी ने हमारी राय बदलने पर हमें मजबूर कर दिया था।’
- Details
लॉस एंजिलिस: बालीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम में 50 लाख फालोवरों के साथ नए मुकाम पर पहुंच गयी हैं। तैतीस वर्षीय अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी साझा की और अपने चाहने वालों को ‘अपार प्यार’ के लिए धन्यवाद दिया। प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, ‘इंस्टा पर 50 लाख चाहने वालों को बहुत धन्यवाद,’ ‘मैरी काम’ की अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम में एक तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा, ‘हमारा परिवार बढ़ रहा है, और चाहने वाले 50 लाख पर पहुंच गये और लगातार बढ़ रहे हैं।’ प्रियंका वर्ष 2000 में विश्व सुन्दरी बनी थी। उन्होंने 2003 में ‘दि हीरो’ फिल्म से बालीवुड में कदम रखा।
- Details
मुंबई: अभिनेता जॉन अब्राहम ने पशु अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठन पेटा (पीपुल फॉर दि एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स) की मदद के लिए उसे अपने हस्ताक्षर वाली एक फुटबॉल जर्सी दी है जिसकी नीलामी की जाएगी। 43 साल के अभिनेता फुटबॉल टीम नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के मालिक हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि इस जर्सी का इस्तेमाल एक जरूरी मकसद के लिए किया जाएगा। इसकी नीलामी ईबे डॉट कॉम पर हो रही है। इससे मिलने वाली धनराशि पेटा इंडिया से जुड़े समूह एनिमल राहत को दी जाएगी।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






