- Details
नई दिल्ली: अभिनेत्री कैटरीना कैफ के लिए प्रेम कहानियां एक खास जगह रखती हैं। उनका कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म एक भावुक प्रेमकथा है। कैटरीना अपनी आने वाली फिल्म ‘फितूर ’में एक बेहद खूबसूरत लड़की फिरदौस का किरदार निभा रही हैं जिसके लाल बाल उसके आकर्षण का केंद्र हैं। फिल्म में आदित्य राय कपूर नूर के किरदार में हैं यह एक कश्मीर आधरित रोमांस ड्रामा है। फिल्म के जारी हुए गानों और ट्रेलरों को जनता की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। कैटरीना ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘फिल्म की यूएसपी उसके पहले प्यार की शानदार और प्रभावशाली थीम है। प्रेम कहानी हमेशा से ही मेरे लिए एक सफलता की कुंजी रही है।
- Details
नई दिल्ली: निर्देशक सुधा कोंगारा की फिल्म 'साला खड़ूस' शुक्रवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। मुक्केबाजी पर बनी फिल्म में दमदार मुक्कों की कमी है। फिल्म में रोमांच का वादा तो किया गया है, लेकिन इसमें ऐसे मुक्के कम ही हैं, जो कहीं कोई प्रहार करते हों या अपना निशान छोड़ते हों। इस फिल्म में आर. माधवन, रितिका सिंह, मुमताज़ सरकार, नसीर, जाकिर हुसैन ने भूमिका निभाई है। फिल्म को एक कमजोर कहानी के इर्द-गिर्द बुना गया है, जो बस बीच-बीच में कहीं कहीं दर्शकों को बांध पाती है। फिल्म में गंभीरता या नयेपन जैसी बात बहुत कम है और इस कमी को पूरा करने के लिए फिल्म में खतरनाक हद तक नाटकीयता को प्रयोग किया गया है लेकिन उसके लिए जिस भावनात्मक जुड़ाव की जरूरत होती है वह कहीं नजर नहीं आता।
- Details
नई दिल्ली: बॉलीवुड की ‘दबंग’ अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा ने समुद्र में गोते लगाते हुए स्टारफिश के साथ एक सेल्फी को अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया। इंस्टाग्राम पर ‘असलीसोना’ नाम के खाते की मालकिन सोनाक्षी ने ग्रेट बैरियर रीफ के पास गोते लगाते हुए अपनी चार तस्वीरें साझा की हैं जिनमें से दो में वह स्टारफिश के साथ सेल्फी लेते नजर आ रही हैं। सोनाक्षी ने लिखा है, ‘गहरे पानी में स्टारफिश के साथ सेल्फी।’ हाल ही में सोनाक्षी ने ‘इश्कोहॉलिक’ गाने का वीडियो भी जारी किया था।
- Details
नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को हिंदी फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ को अच्छे मनोरंजन वाली लेकिन तथ्यों के हिसाब से अधूरी फिल्म बताया जो 1990 में कुवैत से बड़ी संख्या में भारतीयों को बचाने के घटनाक्रम पर आधारित है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि यह एक फिल्म है और फिल्मों में अकसर वास्तविक घटनाक्रमों, तथ्यों के मामले में आजादी ली जाती है। इस फिल्म विशेष में भी 1990 में कुवैत में वास्तव में जो हुआ, उसके घटनाक्रम को चित्रित करने में कलात्मक स्वतंत्रता ली गयी है। उन्होंने कहा कि जिन्हें 1990 का यह घटनाक्रम याद होगा, उन्हें विदेश मंत्रालय की अग्रसक्रिय भूमिका भी याद होगी। स्वरूप ने कहा कि सरकारी प्रतिनिधिमंडल को बगदाद और कुवैत भेजा गया था और नागरिक उड्डयन मंत्रालय, एयर इंडिया और कुछ अन्य सरकारी विभागों के साथ जबरदस्त समन्वय किया गया था।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






