- Details
मुंबई: अभिनेत्री तब्बू ने कई सफल फिल्मों में लीक से हटकर शानदार अभिनय किया है लेकिन फिर भी उनका मानना है कि बॉलीवुड के फिल्म निर्माताओं ने अभी तक उनकी पूरी क्षमता का इस्तेमाल नहीं किया है। जब उनसे यह पूछा गया कि वह पीछे मुड़कर देखती हैं तब क्या उन्हें यह लगता है कि फिल्म निर्माताओं ने उनकी पूरी क्षमता का इस्तेमाल नहीं किया, जिसके जवाब में तब्बू ने कहा, ‘बिल्कुल, फिल्म निर्माताओं को भूल जाइए, मुझे नहीं लगता कि मैंने मेरी पूरी क्षमता का इस्तेमाल किया है। मुझे लगता है कि मेरी क्षमता का एक मामूली हिस्सा इस्तेमाल किया गया है।’
- Details
लॉस एंजिलिस: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 22वें वार्षिक स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स में मोनिक लुरिए द्वारा डिजाइन किए गए गुलाबी और सफेद रंग के मरमेड गाउन में रेड कार्पेट पर कहर ढाया। ‘क्वांटिको’ टीवी सीरिज की 33 साल की अभिनेत्री ने साथ ही किम्बरली मैकडोनल्ड द्वारा डिजाइन किए गए आभूषण पहने थे। बाद में प्रियंका अभिनेता प्रेडो पास्कल के साथ ड्रामा सीरिज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार देने के लिए मंच पर भी आयीं। अभिनेत्री इस समय कनाडा के मांट्रियल शहर में ‘क्वांटिको’ की शूटिंग कर रही हैं।
- Details
नई दिल्ली: अभिनेत्री कैटरीना कैफ आजकल सार्वजनिक जगहों पर कुछ अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री का कहना है कि वह अब अपने लुक, फिटनेस और स्टाइल पर थोड़ा और ध्यान दे रही हैं। अपनी आगामी फिल्म ‘फितूर’ के प्रचार के दौरान कार्यक्रमों में 32 वर्षीय अभिनेत्री शानदार पोशाकों और कुछ अलग तरह की स्टाइल में नजर आ रही हैं। कैटरीना ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि कुछ ज्यादा बदलाव हुआ है। मैं अपनी फिटनेस पर बहुत ज्यादा ध्यान दे रही हूं। मैं इस पर अनाइता श्रॉफ अदजानिया, तान्या और अन्य स्टाइलिस्ट के साथ काम कर रही हूं। यह एक सामूहिक प्रयास है। हम कार्यक्रमों के लिए पहले से काम कर रहे हैं और योजना बना रहे हैं।
- Details
मुंबई: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने सुजॉय घोष निर्मित फिल्म ‘तीन’ की शूटिंग पूरी कर ली है। ‘वजीर’ के 73 वर्षीय अभिनेता ने कोलकाता और उसके आस पास के इलाकों में फिल्म की शूटिंग की और अभिनेता के अनुसार शहर के लोगों से मिले प्यार की तुलना में उनके लिए कोई दर्द ‘बड़ा’ नहीं है। बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा, ‘फिल्म ‘‘तीन’’ की शूटिंग पूरी हो गई है और अब घर वापस आ गया हूं। वापसी के वक्त फिल्म की यूनिट के साथ ‘आखिरी दृश्य’ फिल्माना हम सबपर हावी रहा क्योंकि अब यह सब वापस नहीं आएगा और कोलकाता वासियों के प्यार को खोने का जो दर्द है वह किसी भी दर्द से बड़ा है। आखिर कोई इसका मोल कैसे चुका सकता है?’ अपने ब्लॉग पर बच्चन ने शहर से जाने के दौरान उनकी झलक पाने को आतुर कार के पास जमा हुए प्रशंसकों की भीड़ की एक तस्वीर भी पोस्ट की।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






