- Details
उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जनपद के धराली गांव में बादल फटने से खीरगंगा में भयंकर बाढ़ आ गई। डीएम प्रशांत आर्य ने बताया की धराली आपदा में अब तक चार लोगों की मौत हुई है। जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है। पानी का सैलाब गांव की तरफ आते ही लोगों में चीख पुकार मच गई। कई होटलों में पानी और मलबा घुस गया है। धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है। कई होटल दुकाने ध्वस्त हो चुकी है। आर्मी हर्षिल/पुलिस/एसडीआरएफ टीम भटवाड़ी के लिए रवाना हुई हैं।
उत्तराखंड में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। आज मंगलवार सुबह ही उत्तरकाशी बडकोट तहसील क्षेत्र के बनाल पट्टी में भारी अतिवृष्टि होने से चपेट में आई करीब डेढ़ दर्जन बकरियां कुड गदेरे में बह गई। कुड गदेरा उफान पर आने से अफरातफरी मच गई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक रोहित थपलियाल ने बताया, प्रदेश भर में 10 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना है। खासकर पर्वतीय इलाकों में तेज दौर की बारिश के आसार हैं। वहीं, बारिश की वजह से देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार में मंगलवार को भी स्कूल बंद रहेंगे।
- Details
हरिद्वार: उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इस दर्दनाक हादसे में कई अन्य श्रद्धालु घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज स्थानीय अस्पतालों में किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि मंदिर के रास्ते पर अचानक बिजली के एक हाई वोल्टेज तार गिरने की खबर फैली। इसके बाद अफरातफरी मची और बाद में श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। राहत और बचाव कार्य जारी है। एक घायल व्यक्ति ने बताया, "अचानक वहां भारी भीड़ जमा हो गई और भगदड़ मच गई। इस दौरान मैं गिर गया और मेरा हाथ टूट गया।"
भगदड़ पर हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कहा, "हमें कुछ लोगों के घायल होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। लगभग 35 लोगों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से 6 की मौत की पुष्टि हुई है। बाकी का इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मंदिर मार्ग पर लगभग 100 मीटर नीचे सीढ़ियों पर करंट लगने की अफवाह फैलने से भगदड़ मची। हम मामले की आगे जांच कर रहे हैं।"
- Details
बड़कोट(उत्तरकाशी): उत्तराखंड में हो रही लगातार भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए चारधाम यात्रा एक दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पांडे ने पत्रकारों को बताया कि भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए चार धाम यात्रा को अगले 24 घंटों के लिए स्थगित कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग और विकासनगर में तीर्थयात्रियों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
राज्य में हो रही बारिश के बीच उत्तरकाशी के बड़कोट-यमुनोत्री मार्ग पर सिलाई बैंड में बादल फटने से भारी तबाही मची है। उत्तरकाशी डीएम प्रशांत आर्य ने बताया कि निर्माणाधीन होटल साइट क्षतिग्रस्त होने के बाद वहां रह रहे 8 और 9 मजदूर लापता हो गए।
डीएम आर्य ने बताया कि यमुनोत्री मार्ग भी प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि बादल फटने के बाद से पूरे इलाके में बचाव और तलाशी अभियान जारी है। लापता मजदूरों को ढूंढा जा रहा है।
- Details
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड स्थित रुद्रप्रयाग में ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोलतीर के पास एक टैंपो ट्रैवल गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
अस्पताल में इलाज के दौरान घायल ड्राईवर ने बताया कि उनकी टैंपो ट्रैवलर, एक ट्रक से टक्कर के बाद खाई में जा गिरी और नीचे बह रही अलकनंदा नदी में समा गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कुल 19 लोग सवार थे। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। समाचार लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में 9 लोग लापता हैं।
चश्मदीदों ने बताया कि सात लोग टैंपो ट्रेवलर के ऊपर ही छटक गए बाकी टेंपो ट्रैवलर नदी में समा गई है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि रेस्क्यू टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है। रेस्क्यू किए गए सात लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सभी की हालत खतरे के बाहर है। बताया जा रहा है सभी यात्री केदारनाथ से यात्रा करने के बाद रात को रुद्रप्रयाग रुके थे और आज सुबह बद्रीनाथ के लिए रवाना हुए थे।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






