ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

हरिद्वार: उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इस दर्दनाक हादसे में कई अन्य श्रद्धालु घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज स्थानीय अस्पतालों में किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि मंदिर के रास्ते पर अचानक बिजली के एक हाई वोल्टेज तार गिरने की खबर फैली। इसके बाद अफरातफरी मची और बाद में श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। राहत और बचाव कार्य जारी है। एक घायल व्यक्ति ने बताया, "अचानक वहां भारी भीड़ जमा हो गई और भगदड़ मच गई। इस दौरान मैं गिर गया और मेरा हाथ टूट गया।"

भगदड़ पर हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कहा, "हमें कुछ लोगों के घायल होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। लगभग 35 लोगों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से 6 की मौत की पुष्टि हुई है। बाकी का इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मंदिर मार्ग पर लगभग 100 मीटर नीचे सीढ़ियों पर करंट लगने की अफवाह फैलने से भगदड़ मची। हम मामले की आगे जांच कर रहे हैं।"

प्रशासनिक प्रतिक्रिया और राहत कार्य

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से पास के अस्पातल में भर्ती कराया गया।

उत्तराखंड के सीएम ने क्या कहा?

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिद्वार में मां मनसा देवी मंदिर के मार्ग पर भगदड़ की खबर अत्यंत दुखद और व्यथित करने वाली है। एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और अन्य राहत दल मौके पर पहुंच चुके हैं और राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि मैं इस मामले को लेकर लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है। मैं मां भगवती से सभी श्रद्धालुओं की कुशलता और सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख