- Details
विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में रविवार तड़के एक बस ने ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी जिससे नौ लोगों की मौत और चार अन्य घायल हो गए. दुर्घटना कुरनूल-नांदयाल राजमार्ग के सोमयाजुलापल्ले में हुई। सड़क परिवहन निगम बस ने 13 लोगों को ले जा रहे ऑटो को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मौके पर ही सात लोगों की मौत हो गई, दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
घायलों को कुरनूल के एक सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, तीन ऑटो रिक्शा गलत दिशा से आ रहे थे जिनमें से दो सुरक्षित निकल गए जबकि तीसरे को बस की टक्कर लग गई।
- Details
विजयवाड़ा: आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सिर्फ प्रचार पर ही बचे हुए हैं। उन्होंने भविष्यवाणी की कि अगले आम चुनाव के बाद क्षेत्रीय दल सत्ता में आएंगे और उनकी पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मोदी सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा होने के एक दिन बाद राजग से नाता तोड़ चुकी तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख ने इसे 'बातें ज्यादा और काम कम करने वाली सरकार' करार दिया। अपनी पार्टी के 34वें महानाडु को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी भविष्यवाणी कि अगले आम चुनाव के बाद क्षेत्रीय दल सत्ता में आएंगे और उनकी पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने से केंद्र के इनकार पर टीडीपी ने भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का साथ छोड़ दिया था। राजग से अलग होने के बाद टीडीपी का यह पहला सम्मेलन था। टीडीपी नेता ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और स्टैंड अप इंडिया जैसे मशहूर नारों ने वांछित परिणाम नहीं दिए। इनका सिर्फ जोर-शोर से प्रचार किया गया।
- Details
अमरावती: दुनिया के सबसे धनी मंदिरों में से एक तिरुपति बालाजी मंदिर में 100 करोड़ रुपए का घोटाला करने का मामला सामने आया है। यह खुलासा खुद मंदिर के मुख्य पुजारी रमन्ना दीक्षितुलू ने किया है। पुजारी के अनुसार आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू मंदिर के पैसों का दुरूपयोग करते हैं। हालांकि इस खुलासे के बाद पुजारी को हटा दिया गया।
कहा यह भी जा रहा है की कर्णाटक चुनाव के बाद तिरुपति गए अमित शाह के स्वागत से नाराज़ होकर ही मुख्य पुजारी के खिलाफ अचानक इस कारवाही को अंजाम दिया गया है। लेकिन चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली आन्ध्र प्रदेश सरकार मुख्य पुजारी के इन आरोपों से इत्तेफाक नहीं रखती।
सरकार की माने तो साल 2010 में टीटीडी बोर्ड ने 65 साल से अधिक उम्र के लोगों को रिटायर करने का फैसला किया था और चूँकि मुख्य पुजारी 72 साल के हो चुके हैं इसीलिए उन्हें सेवानिवृत करने नए मुख्य पुजारी को नियुक्त किया गया है। मालूम हो कि इस प्राचीन मंदिर में गरीबों के साथ बड़े-बड़े कारोबारी, फिल्मी सितारे और राजनेता दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
- Details
अमरावती: तिरुपति के अलीपीरी में शुक्रवार को उस समय तनाव पैदा हो गया जब तेलुग देशम पार्टी (तेदेपा) के कार्यकर्ताओं ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनके काफिले के एक वाहन पर कथित रूप से पत्थर फेंका। इस घटना के समय शाह तिरूमला पहाड़ियों से रेनीगुंता हवाई अड्डे की तरफ जा रहे थे।
तेदेपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मांग की कि केंद्र पुनर्गठन अधिनियम, 2014 में आंध्र प्रदेश को किये गये सभी वादे पूरा करे और राज्य को विशेष राज्य का दर्जा दे। इस घटना के बारे में पता लगने पर मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कार्यकर्ताओं की आलोचना की और उन्हें चेताया कि अनुशासनहीनता के इन कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
उपमुख्यमंत्री (गृह) एन चीना राजप्पा ने संवाददाताओं से कहा कि कुछ ‘अज्ञात बदमाशों ने' एक पत्थर फेंका जो शाह के काफिले के एक वाहन पर जाकर टकराया। उन्होंने कहा, ‘शाह के वाहन पर कोई पत्थर नहीं टकराया। पत्थर शाह की कार के पीछे एक अन्य वाहन से टकराया।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






