ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू अपने राज्य को ‘विशेष राज्य’ का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर आगामी 13 फरवरी को दिल्ली में उपवास करेंगे। 13 फरवरी को संसद के बजट सत्र का अंतिम दिन होगा, इसी दिन नायडू ने दिल्ली में उपवास करने की योजना बनाई है। वे लंबे समय से आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। इसी के पूरा न होने पर वे एनडीए से अलग हो गए थे। कुछ ही दिन पहले वे विपक्ष के महागठबंधन के मंच पर भी दिखाई दिए थे।

नायडू इसके पहले आरोप लगाते रहे हैं कि केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद उसे विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने का वादा किया था, लेकिन वह वादा अब तक पूरा नहीं हुआ है। टीडीपी सांसद अवंती श्रीनिवास ने बताया कि नायडू ने अमरावती स्थित अपने निवास पर संसदीय दल की बैठक के दौरान दिल्ली में उपवास करने की बात कही। उन्होंने अपने सांसदों से यह भी कहा कि वे लोगों को यह बताएं कि कैसे केंद्र सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया।

नई दिल्ली: पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में तीन राज्यों में जीत से उत्साहित कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में अकेले लड़ने का मन बना लिया है। आंध्र प्रदेश में एक साथ होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अकेली चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता और आंध्र प्रदेश के प्रभारी ओमान चांडी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस ने 25 लोकसभा और 175 विधानसभा सीटों पर अकेले लड़ने का फैसला किया है।

कांग्रेस के इस फैसले का मतलब यह होगा कि आंध्र प्रदेश में कांग्रेस और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) का कोई महागठबंधन नहीं होगा। दोनों दलों ने संयुक्त रूप से तेलंगाना में हाल ही में विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं, टीडीपी, जो आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी है, इस बात पर भी स्पष्ट नहीं थी कि वह कांग्रेस के साथ गठबंधन कर राज्य में आने वाले चुनाव लड़ेगी या नहीं। जब यह पूछा गया कि क्या चंद्रबाबू नायडू को इस फैसले की सूचना दे दी गई है, तो इस पर ओमान चांडी ने कहा कि मैं कांग्रेस से जुड़ा हूं न कि टीडीपी और उसके नेता चंद्रबाबू नायडू से। हम हाई कमान को सूचना दे देंगे और इसकी इजाजत ले लेंगे।

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जब अलग रह रही पत्नियां गुजारा भत्ते की मांग करती हैं तो पति कहने लगते हैं कि वे आर्थिक तंगी में जी रहे हैं या कंगाल हो गए हैं। शीर्ष अदालत ने यह टिप्पणी एक प्रतिष्ठित अस्पताल में काम करने वाले हैदराबाद के एक डॉक्टर को यह नसीहत देते हुए की कि वह सिर्फ इसलिए नौकरी नहीं छोड़ दे क्योंकि उसकी पत्नी गुजारा भत्ता मांग रही है। न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता की पीठ ने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की ओर से पारित उस आदेश में दखल देने से इनकार कर दिया जिसमें डॉक्टर को निर्देश दिया गया था कि वह अलग रह रही अपनी पत्नी को गुजारे के लिए अंतरिम तौर पर 15,000 रुपए प्रतिमाह दे।

पीठ ने कहा, ''हमें बताएं कि आज के वक्त में क्या किसी बच्चे का पालन-पोषण महज 15,000 रुपए में करना संभव है? इन दिनों, जैसे ही पत्नियां गुजारा भत्ते की मांग करती हैं तो पति कहने लगते हैं कि वे आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं या कंगाल हो गए हैं। आप इसलिए नौकरी नहीं छोड़ दें क्योंकि आपकी पत्नी गुजारा भत्ते की मांग कर रही हैं।

कोलकाता: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कहा कि भाजपा ने 2014 के आम चुनाव से पहले किये सभी वादों को पूरा नहीं करके देश के लोगों से धोखा किया है। नायडू ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने, विदेशों से कालाधन वापस लाने और किसानों की आय दोगुनी करने सहित अपने कई अन्य वादों को पूरा करने में असफल रही। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की यहां ब्रिगेड परेड मैदान में विपक्षी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ''प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) प्रदर्शन वाले प्रधानमंत्री नहीं, प्रचार वाले प्रधानमंत्री हैं।

नायडू ने दावा किया कि मोदी ने देश के किसानों से धोखा किया है जो वित्तीय बोझ के चलते अपना जीवन समाप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ''उन्होंने (मोदी) किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया लेकिन किसान अब आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने दसाल्ट से राफेल लड़ाकू विमान खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि 36 विमान 126 विमानों की कीमत पर खरीदे गए। नायडू ने कहा कि नोटबंदी से लोगों को काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ा। उनहोंने जीएसटी को एक ''धोखा बताया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख