ताज़ा खबरें
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे

अमरावती: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को भाजपा नीत राजग सरकार पर केंद्रीय जांच ब्यूरो को ‘क्लेक्शन ब्यूरो’ में बदलने और भारतीय रिजर्व बैंक की स्वायत्तता को नष्ट करने का आरोप लगाया। राज्य सरकार ने हाल ही में केंद्रीय जांच ब्यूरो को राज्य में छापे मारने और जांच करने के लिए दी ‘आम सहमति’ वापस ले ली थी। मुख्यमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई के डीआईजी मनीष कुमार सिन्हा की याचिका का जिक्र करते हुए कहा,‘सीबीआई के एक अधिकारी ने खुद यह खुलासा किया कि प्रधानमंत्री कार्यालय एजेंसी के कामकाज में दखल दे रहा है। अधिकारी ने अजीत डोभाल (राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार) और केंद्रीय कानून सचिव की दखलअंदाजी पर सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल किया है।’

तेलुगु देशम पार्टी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि नायडू ने बुधवार को पार्टी नेताओं के साथ एक टेलीकॉन्फ्रेंस में ये टिप्पणियां की। केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए टीडीपी सुप्रीमो ने उस पर सीबीआई को ‘क्लेक्शन ब्यूरो’ में बदलने और भारतीय रिजर्व बैंक की आजादी खत्म करने का आरोप लगाया।

 

'राफेल देश का सबसे बड़ा रक्षा घोटाला है'

उन्होंने कहा,‘राफेल देश का सबसे बड़ा रक्षा घोटाला है। भाजपा देश की सुरक्षा को खतरे में डाल रही है। मोदी सरकार ने अपने 54 महीनों के शासनकाल में कोई बड़ा कार्यक्रम शुरू नहीं किया।’

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नियंत्रण लगाने में नाकाम रहा जबकि रुपये की कीमत भयानक रूप से गिरी। नायडू ने कहा,‘मैंने आंध्र प्रदेश को हर आयाम में नंबर एक बनाया। मेरी क्षमताएं राज्य के लिए उपयोगी होनी चाहिए क्योंकि मैं इसे दुनिया में नंबर एक बनाना चाहता हूं।’

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख