ताज़ा खबरें
पीएम मोदी के हाथ से धीरे-धीरे फिसल रहा लोकसभा चुनाव:राहुल गांधी
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किया समझौता,25 क्रू मेंबर्स की बर्खास्तगी रद्द
आंध्र में सीएम जगन मोहन और चंद्रबाबू नायडू के बीच कड़ा मुकाबला
संविधान के दो अनुच्छेद खत्म करके आरक्षण छीनेगी भाजपा: आरजेडी
समाज के लिए अपनी आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ता रहूंगा: आकाश

लखनऊ: राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को हरा दिया है। संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स के सामने 197 रनों का लक्ष्य था। राजस्थान रॉयल्स ने 19 ओवर में 3 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 33 गेंदों पर 71 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 4 छक्के जड़े। जबकि ध्रुव जुरेल 34 गेंदों पर पर 52 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल के बीच चौथे विकेट के लिए 123 रनों की अटूट साझेदारी हुई।

संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल के बीच बड़ी साझेदारी

लखनऊ सुपर जाएंट्स के 196 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरूआत अच्छ रही। ओपनर जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल ने 5.5 ओवर में 60 रन जोड़े। जोस बटलर 18 गेंदों पर 34 रन बनाकर यश ठाकुर का शिकार बने। जबकि यशस्वी जायसवाल ने 18 गेंदों पर 24 रनों का योगदान दिया। यशस्वी जायसवाल को मार्कस स्टॉयनिस ने अपना शिकार बनाया।

हालांकि, इस सीजन लगातार रन बना रहे रियान पराग 11 गेंदों पर 14 रन बनाकर चलते बने। लेकिन इसके बाद संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल ने पारी को संभाल लिया।

लखनऊ सुपर जाएंट्स के गेंदबाजों की बात करें तो यश ठाकुर के अलावा मार्कस स्टॉयनिस और अमित मिश्रा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए कप्तान केएल राहुल चमके

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 196 रनों का स्कोर बनाया। लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 48 गेंदों पर 76 रन बनाए। लखनऊ सुपर जाएंट्स की शुरूआत बेहद खराब रही। क्विंटन डी कॉक और मार्कस स्टॉयनिस 11 रनों तक पवैलियन का रूख कर चुके थे। क्विंटन डी कॉक ने 3 गेंदों पर 8 रन बनाए। मार्कस स्टॉयनिस बिना कोई रन बनाए पवैलियन लौट गए। आखिरी ओवरों में क्रुणाल पांड्या और आयुष बदोनी ने अहम रन जोड़े।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख