- Details
देहरादून: उत्तराखंड की हरीश रावत सरकार के खिलाफ खुली बगावत के बाद उठे सियासी तूफान के बीच विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कांग्रेस के सभी नौ बागी विधायकों को उनकी सदस्यता समाप्त करने को लेकर नोटिस जारी कर दिये हैं। दूसरी तरफ, मुख्य विपक्षी भाजपा ने दावा किया कि कांग्रेस के नौ बागी विधायकों समेत भाजपा के समर्थन वाले 35 विधायकों ने अध्यक्ष कुंजवाल द्वारा विधानसभा में निष्पक्ष आचरण न किये जाने पर उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दे दिया है। कुंजवाल ने बताया कि विधानसभा में कांग्रेस की मुख्य सचेतक डॉ. इंदिरा ह्रदयेश की ओर से पार्टी के नौ बागी विधायकों पर व्हिप के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर उन्हें पत्र लिखा गया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की मुख्य सचेतक के पत्र पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने कांग्रेस के उन सभी नौ विधायकों को नोटिस जारी कर दिये हैं और उनसे 26 मार्च की शाम पांच बजे तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा गया है। अध्यक्ष कुंजवाल के नोटिस को यहां विधायकों के सरकारी आवासों के बाहर चस्पा भी कर दिया गया है। उधर, उत्तराखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय भट्ट ने बताया कि भाजपा तथा उसका समर्थन कर रहे कांग्रेस के नौ विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद मैखुरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दे दिया है।
- Details
देहरादून: उत्तराखंड पुलिस के घोड़े शक्तिमान को ज़ख़्मी करने के आरोपी भाजपा विधायक गणेश जोशी को देहरादून की कोर्ट से ज़मानत नहीं मिली। अदालत ने उनकी जमानत याचिका को सिरे से खारिज कर दिया। उल्लेखनीय है कि भाजपा के विरोध प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस के घोड़े शक्तिमान को कथित रूप से लाठी से हमला कर गिराने के आरोपी मसूरी के भाजपा विधायक गणेश जोशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के अनुसार, विधायक जोशी को गिरफ्तार कर नेहरू कालोनी पुलिस थाने लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की गई। पुलिस के इस कदम से नाराज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने पुलिस द्वारा विधायक जोशी को गिरफ्तार करने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की थी और कहा कि सरकार विपक्ष के विधायक को एक झूठे मामले में फंसा रही है। इससे पहले, उत्तराखंड पुलिस ने इसी मामले में नैनीताल जिले के हल्द्वानी से भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेता प्रमोद बोरा को भी गिरफ्तार किया था।
- Details
देहरादून: कांग्रेस हाईकमान ने शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता रीता बहुगुणा जोशी से कहा है कि वह बागी तेवर दिखा रहे अपने बड़े भाई विजय बहुगुणा को विपक्षी बीजेपी के साथ हाथ न मिलाने और गरिमा के साथ घर लौटने के लिए मनाएं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रीता उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की बहन हैं और उन्हें कांग्रेस हाईकमान ने यह काम सौंपा है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न छापे जाने की शर्त पर कहा कि कांग्रेस हाईकमान को उम्मीद है कि वह अपने भाई को अपनी सरकार के खिलाफ टकराव का रास्ता न अपनाने के लिए मनाने में सफल हो जाएंगी। इससे पहले दिन में, मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सदन में बहुगुणा द्वारा किए गए व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताई थी और कहा कि कांग्रेसी परिवार से गहरा संबंध रखने वाले बहुगुणा से उन्हें इस आचरण की कतई उम्मीद नहीं थी। रावत ने कहा, 'वह हेमवती नंदन बहुगुणा के पुत्र हैं, जिन्होंने हमेशा धर्मनिरपेक्ष मूल्यों के लिए संघर्ष किया और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ खड़े रहे।
- Details
देहरादून: उत्तराखंड के राज्यपाल केके पाल ने रावत सरकार को 28 मार्च तक सदन में बहुमत साबित करने को कहा। मुख्यमंत्री हरीश रावत पहले ही कह चुके हैं कि उनकी सरकार अल्पमत में नहीं है और वे बहुमत साबित करने को तैयार हैं। उत्तराखंड के उद्यान और स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री हरक सिंह को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया है। हरक कांग्रेस के नौ बागी विधायकों के गुट की अगुवाई कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को हरक को मंत्रिमंडल से हटाने की सिफारिश कर दी थी। बागियों पर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। हरक के अलावा सरकार उत्तराखंड के एडवोकेट जनरल यूके उनियाल को बर्खास्त कर दिया गया है। कैबिनेट के निर्णय पर राज्यपाल ने यह उठाया कदम है। उत्तराखंड में राजनीतिक संकट आज और गहराने के बीच कांग्रेस के असंतुष्ट विधायकों का समर्थन होने का दावा करते हुए भाजपा ने मुख्यमंत्री हरीश रावत को हटाने के लिए प्रयास तेज कर दिए वहीं रावत ने जोर दिया कि वह विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने को तैयार हैं। कांग्रेस और भाजपा द्वारा अपने-अपने दावे किए जाने के बीच विधानसभाध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि दलबदल कानून मौजूद है और जो कोई इसके उल्लंघन के दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






