ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: उत्तराखंड के भाजपा विधायक गणेश जोशी के खिलाफ एक घोड़े पर हमला करने के लिए मामला दर्ज किए जाने के एक दिन बाद केंद्रीय मंत्री और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी ने कहा कि उन्होंने विधायक के निष्कासन की मांग को लेकर पार्टी को पत्र लिखा है। 'पीपुल फॉर एनिमल्स' नाम का पशु कल्याण संगठन चलाने वाली मेनका ने कहा, 'मैंने विधायक के निष्कासन के लिए बीजेपी को एक पत्र लिखा है।' एक अन्य पशु कल्याण समूह पेटा ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल को पत्र लिखकर उनसे मामले की जांच करने और जोशी को अयोग्य घोषित करने की मांग की है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख