ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

मुंबई: 26/11 मुंबई हमलों के सिलसिले में अमेरिका में दोषी ठहराए गए पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी डेविड हेडली ने आज अदालत को बताया कि लश्कर-ए-तैयबा बाल ठाकरे को कत्ल करना चाहती थी लेकिन जिस शख्स को दिवंगत शिवसेना प्रमुख की हत्या करने का काम सौंपा गया था उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। आतंकी मामले में वादा माफ गवाह बने 55 वर्षीय हेडली ने यह बात अबु जुंदाल के वकील अब्दुल वहाब खान के साथ जिरह के दौरान दूसरे दिन अमेरिका से वीडियो लिंक के माध्यम से कही। जुदांल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले का कथित मुख्य साजिशकर्ता है। हेडली ने अदालत को यह भी बताया कि उसने शिवसेना भवन का दो बार मुआयना किया था, लेकिन वह वहां जाने का साल नहीं बता सका। उसने कहा, ‘हम शिवसेना प्रमुख को निशाना बनाना चाहते थे। उनका नाम बाल ठाकरे था। जब कभी मौका मिलता लश्कर उन्हें मारना चाहती थी। मैं जानता था कि बाल ठाकरे शिवसेना के अध्यक्ष थे। मेरे पास प्रत्यक्ष सूचना नहीं है लेकिन मेरे ख्याल से लश्कर ने बाल ठाकरे को मारने की कोशिश की थी।’ हेडली ने कहा, ‘मैं नहीं जानता कि यह कोशिश कैसे की गई।

मुंबई: आरएसएस विचारक एमजी वैद्य ने कहा है कि बेहतर प्रशासनिक उद्देश्यों के लिए महाराष्ट्र से चार राज्य निकाले जा सकते हैं और इस मामले को देखने के लिए नया राज्य पुनर्गठन आयोग बनाने का सुझाव दिया। वैद्य ने यह विचार श्रीहरि अणे द्वारा महाराष्ट्र के महाधिवक्ता पद से इस्तीफा देने की पृष्ठभूमि में व्यक्त किया जिन्होंने पृथक राज्य के रूप में मराठवाड़ा का समर्थन किया था। उनके इस बयान के कारण विवाद उत्पन्न हो गया था और विपक्षी कांग्रेस, राकांपा और सरकार में सहयोगी शिवसेना ने इसका विरोध किया था। भाजपा ने भी अणे के विचारों से दूरी बना ली थी। वैद्य ने कहा, ‘एक नये राज्य पुनर्गठन आयोग का गठन किया जाना चाहिए जो दो विषयों पर विचार करे। एक कि राज्य की आबादी 3 करोड़ से अधिक और 50 लाख से कम नहीं होनी चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘अगर हम इस फार्मूले को देखें तब महाराष्ट्र से चार राज्य बन सकते हैं। वर्तमान स्थिति प्रशासनिक उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है।

मुंबई: पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली ने कहा कि शिकागो में आव्रजन कारोबार चलाने वाला उसका साथी एवं पाकिस्तानी नागरिक तहव्वुर राणा जानता था कि वह आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य है। वर्ष 2008 के आतंकवादी हमले के कथित मुख्य साजिशकर्ता अबू जुंदाल के वकील अब्दुल वहाब खान ने मुंबई सत्र न्यायाधीश जी ए सनप की अदालत में आज (बुधवार) सुबह अमेरिका में वीडियो लिंक के जरिए हेडली से जिरह की। खान ने जब हेडली से राणा के बारे में पूछा तो उसने कहा, ‘ राणा लश्कर के साथ मेरे संबंध के बारे में जानता था। मैंने उसे लश्कर के सदस्यों को मेरे द्वारा दिए जाने वाले प्रशिक्षण के बारे में बताया था। मैंने राणा को बताया था कि मैं लश्कर के लिए जासूसी कर रहा हूं। यह मुंबई हमलों से चार या पांच महीने पहले की बात है।’ 26/11 के हमले के मामले में सरकारी गवाह बने 55 वर्षीय आतंकवादी ने कहा कि राणा ने लश्कर के साथ उसके संबंध पर आपत्ति जताई थी। उसने कहा, ‘राणा ने लश्कर के साथ मेरे संबंध को लेकर आपत्ति जताई थी। वह नहीं चाहता था कि मैं मुंबई में उसके कार्यालय का इस्तेमाल करना जारी रखूं। उसकी आपत्तियों के मद्देनजर मैंने कार्यालय बंद करने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए थे।

मुंबई: मराठवाड़ा को अलग राज्य बनाए जाने से जुड़े अपने बयान से उपजे विवाद के बीच महाराष्ट्र के महाधिवक्ता श्रीहरि अणे ने आज इस्तीफा दे दिया। एक अधिकारी ने कहा कि अणे आज सुबह राज भवन पहुंचे और उन्होंने राज्यपाल सी विद्यासागर राव को अपना इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘श्रीहरि अणे ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसे स्वीकार करना या नहीं करना उनका (राज्यपाल का) विशेषाधिकार है।’ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस मुद्दे पर आज राज्य विधानसभा में बयान दे सकते हैं। एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि फडणवीस ने अणे से अपना इस्तीफा देने को कहा था। अणे ने यह कदम दरअसल अपने एक बयान के कारण विवाद पैदा हो जाने के बाद उठाया गया है। इस बयान में उन्होंने मराठवाड़ा क्षेत्र को एक अलग राज्य बनाने की वकालत की थी। इससे पहले विदर्भ को एक अलग राज्य बनाने के मुद्दे पर जनमत संग्रह कराने की बात कहकर भी ऐसा ही विवाद मोल ले लिया था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख