ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

गंगटोक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (सोमवार) सिक्किम के दौरे पर आएंगे और यहाँ 'सिक्किम जैविक उत्सव' का उद्घाटन करेंगे। सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी जैविक किसानों से मुलाकात भी कर सकते हैं। सिक्किम के सांसदों पी डी राइ और हिशे लाचुंगपा ने पीएम के दौरे से पहले रविवार को इपेकाक गार्डेन, सरम्सा और रिज पार्क में यात्रा के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। प्रधानमंत्री 18 जनवरी को गंगटोक में रिज पार्क में आर्गेनिक हार्टिकल्चर और 19 जनवरी को सरम्सा में जैविक कृषि उत्पादों का अवलोकन करेंगे। प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान 19 जनवरी को राज्य भर के 55 किसान सरम्सा गार्डेन में अपने जैविक उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख