ताज़ा खबरें
एस्ट्राजेनेका ने दुनियाभर के बाजारों से वापस मंगवाई कोरोना वैक्सीन
लोकसभा चुनाव तीसरा चरण: 93 निर्वाचन क्षेत्रों में करीब 62% मतदान
रेप केस में आरोपी 4 साल रहा जेल, लड़की को मिली उतनी ही सजा
मन बनाएंगे, फिर बताएंगे: केजरीवाल की जमानत पर फैसला सुरक्षित

छोटा उदयपुर: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भाजपा के युवा मोर्च के अध्यक्ष के साथ पांच दशकों के कांग्रेस के शासनकाल में गरीबों के लिए किए गए कार्यों पर बहस करने की चुनौती दी। शाह ने एक रैली को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कांग्रेस पर भाजपा शासित गुजरात के विकास में बाधाएं पैदा करने का आरोप लगाया। शाह ने कहा, राहुल बाबा गरीबों का राग अलापते हैं। कांग्रेस एक बार फिर ‘गरीबी हटाओ’ का नारा दे रही है। पांच पुश्तों और 55 वर्ष तक केवल आपके परिवार ने ही देश पर शासन किया।

उन्होंने कहा कि वडोदरा के किसी चौराहे पर आइए और बताइए कि आपने गरीबों के लिए क्या किया। हमारे युवा मोर्चे के अध्यक्ष आपको जवाब देंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कई मौकों पर प्रधाननंत्री नरेंद्र मोदी को भ्रष्टाचार विशेषकर राफेल लड़ाकू विमान सौदे और नोटबंदी पर बहस की चुनौती दे चुके हैं। शाह ने यह बयान उसी पृष्ठभूमि में दिया। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने गुजरात के विकास में अड़चनें पैदा कीं और 2002 के सांप्रदायिक दंगों के बाद राज्य को बदनाम किया।

 

राष्ट्रीय सुरक्षा चुनावी मुद्दा

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा, मौजूदा चुनाव में विकास से भी बढ़कर राष्ट्रीय सुरक्षा मुख्य चुनावी मुद्दा है। उन्होंने गुजरात के वलसाड के मालनपाडा और छोटा उदेपुर के बोडेली में चुनावी सभा में यह बात कही। देश में लोकतंत्र को खतरे संबंधी कांग्रेस की चिंताओं को खारिज करते हुए भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस इस तरह की बातें इसलिए कर रही है क्योंकि इन चुनावों में उसके लिए कोई उम्मीद नहीं है।

राजस्थान में भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि हम अपने दम पर 300 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे। जावड़ेकर ने कहा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कह रहे हैं कि अगर मोदी दोबारा जीते तो देश में फिर चुनाव ही नहीं होंगे। मोदी तो 2014 में भी जीते थे और अब 2019 में चुनाव हो रहे हैं। चुनाव 2024, 2029 और उसके बाद भी होंगे, लेकिन कांग्रेस के पास इन चुनावों में जीत का कोई मौका नहीं होगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख