ताज़ा खबरें
हम गरीबों के अकाउंट में टकाटक-टकाटक पैसे डालेंगे:प्रयागराज में राहुल
'आरोपी को बचाने के लिए सड़कों पर उतर रहे आप के लोग': मालीवाल

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में आज 11 राज्यों की 93 सीटों पर 7 मई को मतदान है। इस चरण में कुल 1331 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मतदान का समय सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक है। हालांकि, कुछ लोकसभा सीटों पर मतदान शाम 4 बजे खत्म हो जाएगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, देश में 11 राज्यों की 93 सीटों पर सुबह  11 बजे तक 25 फीसदी मतदान हुआ है। सुबह 9 बजे तक सबसे कम मतदान महाराष्ट्र (6.64) में और सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल (14.60) में मतदान हुआ था।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10, गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, मध्‍यप्रदेश की नौ, असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, पश्चिम बंगाल की चार, दमन दीव और दादरा एवं नगर हवेली की दो सीटों पर मतदान है। गुजरात की सूरत सीट पर बीजेपी र्निविरोध चुनाव जीती है।

तीसरे चरण का रण खासा दिलचस्प है, क्योंकि इसमें 10 केंद्रीय मंत्रियों और चार पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई दिग्‍गजों की साख दांव पर लगी है।

किस राज्य में कितना मतदान (प्रतिशत में)

असम : 10.12

यूपी: 11.13

कर्नाटक: 9.45

गुजरात: 9.83

गोवा: 11.83

छत्तीसगढ़: 13.24

दादरा और नगर हवेली व दमन-दीव: 10.13

पश्चिम बंगाल: 14.60

बिहार: 10.03

एमपी: 14.22

महाराष्ट्र 6.64

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख