- Details
अमरावती (आंध्रप्रदेश): वाई एस जगनमोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआर कांग्रेस ने 2019 में आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए वस्तुत: अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है, जिसमें अन्य चीजों के साथ राज्य को चरणबद्ध तरीके से शराब-मुक्त बनाने का वादा किया गया है। नागार्जुन नगर में वाईआरएस कांग्रेस की दो दिवसीय सम्मेलन में कल समापन भाषण देते हुए वाईआरएस कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पार्टी के नये नारे अन्ना वस्तुन्नाडु.भविष्यु मनाडे ( बड़े भाई आ रहे हैं, भविष्य हमारा है) को राज्य के घर-घर तक पहुंचाने को कहा है। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता रेड्डी ने अपनी भविष्य की सरकार के लिए एक नौ-सूत्री एजेंडे की घोषणा की, जिसमें उन्होंने किसानों, महिलाओं, विद्याथर्यिों और पेंशनधारियों को कई तरह की रियायत देने का भी वादा किया है। उन्होंने कहा,भविष्य हमारा है। मैं मुख्यमंत्री बनने पर हमारे दिवंगत नेता ( उनके पिता) वाई एस राजशेखर रेड्डी के सुनहरे शासन का दौर वापस लाउंगा। राज्य में सभी को यह बात बताएं और उन्हें इसका आश्वासन दें।
- Details
हैदराबाद: विभिन्न चुनावों में भाजपा के अलावा बिहार में जदयू.राजद तथा पंजाब में कांग्रेस का सफलतापूर्वक अभियान चलाने वाले राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर अब वाईएसआर कांग्रेस के साथ जुड़ गए हैं। वाईएसआर अध्यक्ष तथा आंध्र प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने पार्टी नेताओं के साथ एक बैठक की जिसमें प्रशांत किशोर मौजूद थे। वाईएसआर सासंद पी मिथुन रेड्डी ने यहां कहा कि हमने प्रशांत किशोर को सलाहकार के रूप में स्वीकार कर लिया है और उन्हें एक बैठक में पार्टी नेताओं से मिलवाया गया। यह बैठक कल हैदराबाद में हुयी। उम्मीद है कि किशोर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू नीत तेदेपा से मुकाबला के लिए रणनीति तैयार करने की खातिर सुझाव देंगे। किशोर ने 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की मदद की थी। इसके अलावा बिहार विधानसभा चुनाव में वह राजद.जदयू.कांग्रेस महागठबंधन के भी रणनीतिकार थे।
- Details
हैदराबाद: टीडीपी के सांसद जे. सी. दिवाकर रेड्डी पर घरेलू विमानन कंपनियों ने गुरुवार को विशाखापट्टनम हवाईअड्डे पर हुई एक झड़प के बाद प्रतिबंध लगा दिया है, हालांकि वे अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने विदेश चले गए हैं। दिवाकर रेड्डी के भाई जे. सी. प्रभाकर रेड्डी ने शनिवार को पुष्टि करते हुए कहा कि वे अपने परिवार के साथ शुक्रवार रात विदेश चले गए हैं। वे कहां गए हैं या किस एयरलाइंस से गए हैं, इस बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। प्रभाकर रेड्डी आंध्र प्रदेश विधानसभा के सदस्य हैं और अपने भाई की तरह ही तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) में हैं। उनका दावा है कि छुट्टियों की योजना पहले ही बनी थी और विदेश जाने का विशाखापट्टनम हवाईअड्डे पर हुई घटना से कोई संबंध नहीं है या फिर घरेलू एयरलाइंस द्वारा लगाए गए प्रतिबंध से इसका कोई लेनादेना नहीं है। प्रभाकर रेड्डी ने कहा कि हर साल उनके भाई अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने जाते हैं। संसद सदस्य ने इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों के साथ बदतमीजी की थी। उन्होंने फर्श पर प्रिंटर को फेंक दिया और एयरलाइन के एक वरिष्ठ अधिकारी को धक्का मारा, जब उन्हें विशाखापट्टनम से हैदराबाद की उड़ान का बोर्डिग पास नहीं दिया गया, क्योंकि वे देर से पहुंचे थे। अनंतपुर से लोकसभा सांसद 73 वर्षीय दिवाकर रेड्डी हालांकि बाद में उसी उड़ान से गए. क्योंकि उन्होंने नागरिक विमानन मंत्री अशोक गणपति राजू से दखलअंदाजी को कहा, जोकि उस समय हवाईअड्डे पर मौजूद थे।
- Details
विशाखापत्तनम: तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) सांसद जेसी दिवाकर रेड्डी ने गुरुवार को देरी से पहुंचने पर एयरलाइन दवारा हैदराबाद जाने वाले विमान में प्रवेश नहीं देने के बाद हवाई अड्डे पर कथित रूप से हंगामा किया। उड्डयन नियामक डीजीसीए के नियमों के अनुसार, एयरलाइंस रवानगी से 45 मिनट पहले सभी रेलू उड़ानों के लिए चेक इन काउंटर बंद कर देती हैं। एक सूत्र ने कहा कि आंध प्रदेश के अनंतपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि रेड्डी फ्लाइट के लिए देर से पहुंचे और इसलिए उन्हें इसमें सवार होने की अनुमति नहीं दी गई। उन्हें इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 608 से यात्रा करनी थी जिसे सुबह आठ बजकर दस मिनट पर विशाखापत्तनम हवाई अड्डे से हैदराबाद रवाना होना था। एयरलाइन सूत्र ने कहा कि जब एयरलाइन स्टॉफ ने जानकारी दी कि वह देरी से आए हैं तथा उन्हें बोर्डिंग पास जारी नहीं किया जा सकता, गुस्साए रेड्डी चेक इन काउंटर के पास स्थित इंडिगो के कार्यालय गए और हंगामा किया। संपर्क किए जाने पर इंडिगो ने कहा कि उसने घटना की जांच शुरू की है लेकिन इस मुद्दे पर ज्यादा कुछ कहने से इंकार किया। पिछले साल उन्होंने इसी कारण से फ्लाइट छूट जाने पर विजयवाडा में गणवरम हवाई अड्डे पर एयर इंडिया कार्यालय में कथित रूप से फर्नीचर तोड़ दिया था।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






