ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

अमरावती (आंध्र प्रदेश): गोदावरी नदी पर बबली परियोजना के खिलाफ 2010 में किए गए विरोध प्रदर्शन को लेकर महाराष्ट्र की एक अदालत ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और अन्य 14 के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। नांदेड़ जिले ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एनआर गजभैये ने यह आदेश देते हुए पुलिस को निर्देश दिया है कि वे सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें 21 सितंबर तक अदालत में पेश करे।

उस वक्त नायडू और अन्य संयुक्त आंध्र प्रदेश में विपक्ष में थे और महाराष्ट्र में बबली परियोजना के पास प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तार कर उन सभी को पुणे की जेल में रखा गया था। वे इस तर्क पर उसका विरोध कर रहे थे कि इससे लोगों के जीवन पर असर होगा। बाद में उन सभी को छोड़ दिया गया। हालांकि, उन्होंने जमानत नहीं मांगी थी। नायडू के अलावा, राज्य के जल संसाधन मंत्री देवीनेनी उमा महेश्वर राव, समाज कल्याण मंत्री एन. आनंद बाबू और पूर्व विधायक जी. कमलाकर (जिन्होंने बाद तेलंगाना राष्ट्र समिति) को ज्वाइन कर लिया था उस समय इन सभी तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया गया था।

अमरावती: पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 86 रुपये पर पहुंच गया। तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र की मोदी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अभी पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर पर पहुंचेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत भी शतक लगाएगी। उन्होंने इसके लिए एनडीए सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।

सोमवार को मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था की जो कुछ भी रफ्तार बढ़ी है, तो वह सिर्फ भारत की मजबूती के चलते है। यह एनडीए सरकार की महानता की वजह से नहीं हो रहा है। नायडू ने दावा किया कि अगर केंद्र में कोई और सरकार होती, तो देश की अर्थव्यवस्था ने और तेज रफ्तार भरी होती। चंद्रबाबू नायडू ने प्रेस कांफ्रेंस में बोलते हुए नोटबंदी पर भी सवाल खड़े किए। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नोटबंदी को सबसे बड़ी विफलता बताया।

विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में एक व्यक्ति ने पत्नी से लड़ाई के बाद अपने तीन बच्चों की नदी में फेंक कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, तीनों लड़कों के शव नीवा नदी में तैरते हुए देखे गए। बच्चों की पहचान पुनीत (6), संजय (3) व राहुल (3 महीने) के रूप में की गई है। वेंकटेश्वरलू ने कथित तौर पर अपनी दूसरी पत्नी अमरावती से लड़ाई के बाद बच्चों की हत्या कर दी। वेंकटेश्वरलू ट्रक चालक है।

वेंकटेश्वरलू ने अमरावती से सात साल पहले शादी की थी क्योंकि उसकी पहली पत्नी से बच्चे नहीं थे। वेंकटेश्वरलू को शराब की लत थी और अक्सर अमरावती से लड़ाई करता था। कुछ दिनों पहले लड़ाई के बाद अमरावती अपने पिता के घर दिगुवापल्ली गांव चली गई थी। वेंकटेश्वरलू उसे वापस घर लाने के लिए वहां गया। अमरावती ने पुलिस से कहा कि वह उसके साथ आने के लिए तैयार नहीं थी, इसलिए उससे बहस हुई और वह सभी बच्चों को अपने साथ ले गया। अपने गांव के रास्ते में उसने कथित तौर पर रविवार को बच्चों को नदी में फेंक दिया।

कुरनूल: आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के एक पत्थर की खदान में विस्फोट से 11 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। विस्फोट के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के बाद दुर्घटना स्थल पर कुछ लोगों के फंसे होने की भी आशंका है। विस्फोट में मरने वालों में अधिकतर मजदूर बताए जा रहे हैं जो पड़ोसी राज्य ओडिशा के रहने वाले हैं। पहले सूचना आई थी कि विस्फोट में 9 लोग मरे हैं। बाद में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई।

जिले के हाथी बेलागल गांव के अंतर्गत आनेवाले अलुरु ब्लॉक में पत्थर की खदान में अचानक विस्फोट हो गया, जिसकी वजह से वहां हड़कंप मच गया। पूरे मामले के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचने की कवायद में जुट गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना जोरदार था कि आस-पास के कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। घायलों में कई की हालत नाजुक बनी हुई है जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख