ताज़ा खबरें
आंध्र में सीएम जगन मोहन और चंद्रबाबू नायडू के बीच कड़ा मुकाबला
संविधान के दो अनुच्छेद खत्म करके आरक्षण छीनेगी भाजपा: आरजेडी
समाज के लिए अपनी आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ता रहूंगा: आकाश

लखनऊ (जनादेश ब्यूरो): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। कल 25 अप्रैल गुरुवार को वह अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव में डिंपल यादव ने सपा के टिकट पर कन्नौज से चुनाव लड़ा था। हालांकि, वह बीजेपी के सुब्रत पाठक से चुनाव हार गईं थीं। अखिलेश यादव ने कन्नौज से पहले अपने भतीजे तेज प्रताव यादव को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की थी।

जानकारी के मुताबिक, तेज प्रताप यादव के नाम की घोषणा किए जाने के बाद स्थानीय नेता अखिलेश यादव पर चुनाव लड़ने का दबाव बना रहे थे। इसके बाद माना जा रहा था कि अखिलेश खुद ही इस सीट से चुनाव लड़ेंगे। कन्नौज समाजवादी पार्टी का गढ़ था, लेकिन पिछले चुनाव में इस सीट से बीजेपी चुनाव जीती थी। अब माना जा रहा है कि अखिलेश अपना गढ़ वापस हासिल करने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

समाजवादी पार्टी यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से अधिकांश पर चुनाव लड़ रही है। उसे कांग्रेस के साथ समझौते के तहत 63 सीटें मिलीं है।

कांग्रेस पार्टी 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिसमें उसके पारिवारिक गढ़ अमेठी और रायबरेली भी शामिल हैं। यूपी में 2024 के लोकसभा चुनाव के सात चरणों में से प्रत्येक चरण में मतदान होगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख