- Details
कोटा: राजस्थान में कोटा के चैनपुरा गांव में मंगलवार शाम एक पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। राहत अभियान तेज गति से चल रहा है। उन्होंने बताया कि देर शाम तक कारखाने से पांच शवों को बरामद किया गया और सात घायलों को यहां अस्पताल में भर्ती किया गया। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि पटाखा कारखाना गैर कानूनी रूप से चल रहा था और इस तरह की पहले भी तीन घटनाएं हो चुकी हैं। कोटा के जिला कलैक्टर और पुलिस अधीक्षक राहत अभियान की निगरानी कर रहे हैं। कोटा नगर निगम की ओर से छह दमकल वाहन आग बुझाने का काम कर रहे हैं।
- Details
पोखरण: राजस्थान के रेगिस्तान में शुक्रवार को भारतीय वायु सेना की शक्ति का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला जहां 180 से अधिक विमानों और हवाई योद्धाओं ने श्रोताओं को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई महानुभव इसके साक्षी बने। सुखोई, मिराज, मिग और जगुआर जैसे लड़ाकू विमानों की लोमहर्षक ध्वनि से आसमान गूंज उठा। यह स्थान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल में 1998 में परमाणु परीक्षणों की श्रृंखला का गवाह बना था। वायु सेना के शक्ति प्रदर्शन के इतिहास में पहली बार आकाश मिसाइल का प्रक्षेपण भी किया गया। ‘एक्सरसाइज आयरन फीस्ट’ में 180 से अधिक लड़ाकू विमान, परिवहन विमान और हेलीकॉप्टर भाग ले रहे हैं जिसमें वायु सेना की अभियान संबंधी क्षमताओं को दर्शाने वाली छह अलग-अलग थीम शामिल हैं। स्वदेश निर्मित हल्का लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस इस अभ्यास में आकर्षण का केंद्र है जहां भारत आकाश, भूमि या समुद्र, कहीं से भी चुनौतियों से निपटने की आधुनिक क्षमताओं को दर्शाने के लिए अपना निशाना साधने की क्षमता का प्रदर्शन कर रहा है।
- Details
नागौर (राजस्थान): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आज (रविवार) ड्रेस कोड में बड़े बदलाव का फैसला लेते हुए कहा कि अब स्वयंसेवक खाकी हाफ पैंट की जगह भूरे रंग की फुल पैंट पहनेंगे। रविवार को नागौर में हुई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय बैठक में सर सहकार्यवाह भैयाजी जोशी ने इस बदलाव का ऐलान किया। प्रेस कांफ्रेंस में भैयाजी जोशी ने कहा, 'हम वक्त के साथ बदलते रहेंगे। खाकी हाफ पैंट के बदले स्वयंसेवक फुल भूरे रंग की पैंट पहनेंगे। लंबे वक्त के बाद ड्रेस में यह बदलाव हुआ है। जेएनयू विवाद पर जोशी ने कहा, 'जेएनयू की घटना देश के लिए चिंता का विषय है। विश्वविद्यालय परिसर में संसद पर हमला करने वाले शख्स के समर्थन में नारेबाजी को हम क्या मानें? देश को टुकड़ने करने का नारा लगाने वाले समूह के नेतृत्व करने वालों को क्या कहेंगे?' संघ नेता ने कहा कि इस मामले में कानून अपना काम करेगा। सोचना ये चाहिए इस प्रकार के वातावरण को पनपने किसने दिया, पोषण किसने किया? ये राजनीति का विषय नहीं है। राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख डॉ. मनमोहन वैद्य ने कहा, 'संघ में गणवेश (ड्रेस) के बदलाव को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी।
- Details
जोधपुर: काला हिरण शिकार मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अवैध हथियार रखने के मामले पर गुरुवार को जोधपुर की निचली अदालत में अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने कोर्ट के सामने कहा कि उनको गलत ढंग से इस मामले में फंसाया गया है। इस मामले में अगली सुनवाई अब चार अप्रैल को होगी। जोधपुर जिले के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दलपत सिंह राजपुरोहित की अदालत में सलमान खान ने कहा कि वह निर्दोष हैं। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 1998 की एक एवं दो की रात में लूणी थाना क्षेत्र के हिरणों के शिकार में इस्तेमाल किये गये हथियार की लाइसेंस अवधि समाप्त होने के कारण वन विभाग ने सलमान के खिलाफ आर्म्स एक्ट में अलग से मुकदमा दर्ज कराया था। दो काले हिरणों का शिकार मामला भी इसी अदालत में विचाराधीन है। शैफ अली खान, अभिनेत्री तब्बू, नीलम एवं सोनाली बिन्द्रे को भी सह आरोपी बनाया गया है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






