ताज़ा खबरें
केजरीवाल ने चीन से जमीन वापस लेने समेत देश को दी दस गारंटी
क्या प्रधानमंत्री हैं सहमत - सार्वजनिक बहस के आमंत्रण पर राहुल गांधी
आंध्र प्रदेश में बीजेपी का मतलब है बाबू, जगन और पवन: राहुल गांधी
75 की उम्र के बाद भी मोदी ही संभालेंगे देश की कमान : अमित शाह

लखनऊ: अखिलेश सरकार के बेहतर कामकाज को जनता के बीच ले जाने के अभियान में लगी सपा का कहना है कि उसका गांव अखिलेश कार्यक्रम खासा सफल हो रहा है। इस अभियान के पहले चरण में 600 से ज्यादा गांव तक यह अभियान पहुंचाया जाएगा। गांव गांव अखिलेश अभियान फैजाबाद, आगरा व गोरखपुर के साठ जिलों में अब तक पहुंच चुका है। इसके तहत एलईडी युक्त वैन व सपा के रंग में रंगी साइकिल सवार कार्यकर्ता इन जिलों में जाकर वहां के लोगों से उनकी समस्याओं को रिकार्ड करते हैं। वह सरकार के कामकाज के बारे में जनता को बताते हेैं। पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का कहना है कि कार्यकर्ता जनता से पूरा संवाद करते हैं। उन्होंने इस अभियान की कामयाबी की रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि हर गांव में दो स्थान पर पर औसतन एक गांव में 150 लोगों से संवाद होता है।

इस अभियान को जोरदार समर्थन मिल रहा है। लोग बड़ी संख्या में समस्याएं रिकार्ड करवा रहे हैं। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि चूंकि गांवों के विकास के बिना प्रदेश समृद्ध नहीं हो सकता इसलिए सीएम ने ग्रामीणों के संवाद की पहल की है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख