ताज़ा खबरें
दिल्ली:टूटा गर्मी का 14 साल पुराना रिकॉर्ड, लू का ऑरेंज अलर्ट जारी
स्वाति मालीवाल ने अपनी एक्स प्रोफाइल से हटाई केजरीवाल की फोटो

रांची/नई दिल्ली: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी और जामा से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक सीता सोरेन ने पार्टी को झटका देते हुए मंगलवार को इस्तीफा दे दिया और लोकसभा चुनाव से कुछ सप्ताह पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। उन्होंने नई दिल्ली में भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और झारखंड के चुनाव प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेई की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।

पार्टी सुप्रीमो और अपने ससुर शिबू सोरेन को लिखे इस्तीफे में सीता ने कहा कि उनके पति दुर्गा सोरेन के निधन के बाद पार्टी ने उन्हें तथा उनके परिवार को पर्याप्त सहयोग नहीं दिया। उन्होंने कहा कि वह झामुमो में उपेक्षित महसूस कर रही थीं और उन्होंने भारी मन से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला किया है।

इससे पहले सोरेन परिवार में उस समय दरार सामने आई थी जब सीता ने हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के दौरान उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाये जाने के किसी भी कदम का खुलकर विरोध किया था।

रांची: झारखंड के जामताड़ा में ट्रेन की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गयी, वहीं कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी का अंदेशा जताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 12254 अंग एक्सप्रेस जो जसीडीह से आसनसोल जा रही थी कालझरिया स्टेशन के पास अफवाह फैली की ट्रेन मे आग लग गई है। उसी दौरान अफ़रातफ़री मची और यात्री ट्रेन से उतर कर इधर उधर भागने लगे। उसी बीच एक पैसेंजर ट्रेन के चपेट मे कई यात्री आ गये। मौतों की सही संख्या की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

जामताड़ा उपायुक्त ने बताया कि मेडिकल टीमें और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार शाम की है। विद्यासागर रेल खंड के कालाझरिया के समीप ट्रेन की चपेट में कई यात्री आ गए। हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

इस बीच जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी ने बताया कि इस घटना में करीब तीन लोगों की मृत्यु हुई है और कई लोग लापता हैं। ऐसी सूचना मुझे मिली है।

रांची: झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन कैबिनेट के नए सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। रांची राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में सबसे पहले रामेश्वर उरांव ने शपथ ली। इसके बाद दीपक बिरुवा, बन्ना गुप्ता, बादल, मिथिलेश ठाकुर, बसंत सोरेन, हफीजुल हसन अंसारी और बेबी देवी को मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।

शपथ लेने वालों में से एक बसंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रमुख शिबू सोरेन के सबसे छोटे बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई हैं। हेमंत कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन के मामले में फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

झारखंड के 12 सदस्यीय मंत्रिमंडल में जिन नए चेहरों को शामिल किया गया है, उनमें झामुमो के चाईबासा से विधायक दीपक बिरुआ और दुमका से बसंत सोरेन हैं। बसंत सोरेन नवंबर 2020 में हुए उपचुनाव में दुमका सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लुइस मरांडी को 6,842 मतों से हराकर विधायक निर्वाचित हुए थे।

रांची: विधानसभा में चंपई सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया है। विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 47 वोट पड़े। वहीं विपक्ष में 29 मत पड़े। इसके साथ ही विधानसभा की कार्यवाही 6 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई।

'हेमंत सरकार पार्ट-2 हैं हम': चंपई सोरेन

इससे पहले सीएम चंपई सोरेन ने कहा 'मैं गर्व से कहता हूं कि मैं हेमंत सोरेन का ही पार्ट-2 हूं।' सीएम ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

राज्यपाल के अभिभाषण के बाद अपने संबोधन में चंपई सोरेन ने कहा कि सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की गई। सीएम ने कहा हेमंत है, तो हिम्मत है। सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि कोरोना काल में राज्य के मजदूरों को हवाई जहाज से लाया गया।

झारखंड विधानसभा में राज्यपाल अभिभाषण के दौरान हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे लगे। नारों के बीच राज्यपाल ने अभिभाषण किया। अभिभाषण के दौरान विधायकों की नारेबाजी लगातार जारी रही।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख