ताज़ा खबरें
दिल्ली:टूटा गर्मी का 14 साल पुराना रिकॉर्ड, लू का ऑरेंज अलर्ट जारी
स्वाति मालीवाल ने अपनी एक्स प्रोफाइल से हटाई केजरीवाल की फोटो

रांची: झारखंड के जामताड़ा में ट्रेन की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गयी, वहीं कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी का अंदेशा जताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 12254 अंग एक्सप्रेस जो जसीडीह से आसनसोल जा रही थी कालझरिया स्टेशन के पास अफवाह फैली की ट्रेन मे आग लग गई है। उसी दौरान अफ़रातफ़री मची और यात्री ट्रेन से उतर कर इधर उधर भागने लगे। उसी बीच एक पैसेंजर ट्रेन के चपेट मे कई यात्री आ गये। मौतों की सही संख्या की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

जामताड़ा उपायुक्त ने बताया कि मेडिकल टीमें और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार शाम की है। विद्यासागर रेल खंड के कालाझरिया के समीप ट्रेन की चपेट में कई यात्री आ गए। हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

इस बीच जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी ने बताया कि इस घटना में करीब तीन लोगों की मृत्यु हुई है और कई लोग लापता हैं। ऐसी सूचना मुझे मिली है।

उन्होंने कहा, ये दु:खद घटना है। मैं मौके के लिए रवाना हो रहा हूं। मैंने इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं। हम इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाएंगे। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ट्रेन की चपेट में कम से कम 12 यात्री आए हैं, जिनमें से दो से तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं। हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख