ताज़ा खबरें
दिल्ली:टूटा गर्मी का 14 साल पुराना रिकॉर्ड, लू का ऑरेंज अलर्ट जारी
स्वाति मालीवाल ने अपनी एक्स प्रोफाइल से हटाई केजरीवाल की फोटो

रांची (जनादेश ब्यूरो): झारखंड के सीपी राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का न्यौता दे दिया। आज 2 फरवरी को उन्हें सीएम पद की शपथ दिलाई जाएगी। अभी समय की कोई जानकारी नहीं आई है। इस तरह से झारखंड का सियासी सस्पेंस खत्म हो गया और सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया। चंपई सोरेन के साथ आलमगीर आलम और सत्येंद्र भोक्ता शपथ ले सकते हैं। सत्येंद्र भोक्ता आरजेडी से हैं, जबकि आलमगीर आलम कांग्रेस के विधायक हैं। इससे पहले गुरुवार को साढ़े पांच बजे चंपई सोरेन ने राज्यपाल से मुलाकात की थी और सरकार बनाने का दावा पेश किया था। उन्होंने 43 विधायकों के समर्थन का दावा किया।

जेएमएम प्रमुख एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। जहां आज सुनवाई होनी है। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी होने से पहले जेएमएम प्रमुख सोरेन के नेतृत्व में हुई बैठक में चंपई सोरेन को जेएमएम विधायक दल का नया नेता चुना गया था।

रांची: केंद्रीय जांच एजेंसी (ईडी) की गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने एक्स पर शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ की कविता शेयर की। उन्होंने लिखा, "यह एक विराम है, जीवन महासंग्राम है, हर पल लड़ा हूं, हर पल लड़ूंगा, पर समझौते की भीख मैं लूंगा नहीं, क्या हार में, क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं, लघुता न अब मेरी छुओ, तुम हो महान, बने रहो, अपने लोगों के हृदय की वेदना, मैं व्यर्थ त्यागूंगा नहीं, हार मानूंगा नहीं...जय झारखंड!"

हेमंत सोरेन से सीएम ऑफिस में पूछताछ हुई। 7 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने बुधवार (31 जनवरी) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी से ठीक पहले ईडी की हिरासत में सोरेन राजभवन पहुंचे। यहां उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल ने तुरंत इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

पूछताछ के बीच जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी की विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद हेमंत सोरेन के करीबी चंपई सोरेन विधायकों के साथ तीन बस से राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा किया।

रांची: हेमंत सोरेन ने बुधवार को देर शाम को झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और इसके चंद घंटों बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।। हेमंत सोरेन ईडी की टीम के साथ बुधवार को देर शाम राजभवन पहुंचे और अपना इस्तीफा सौंपा। ईडी ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन से पूछताछ की।

इस बीच सत्तापक्ष के विधायकों ने चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया है। अब चंपई सोरेन झारखंड के नए सीएम होंगे। चंपई सोरेन फिलहाल झारखंड सरकार के यातायात, अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हैं। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के उपाध्यक्ष भी हैं। सूत्रों की मानें तो राज्यपाल ने हेमंत सोरेन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

जेएमएम सांसद महुआ माजी ने ताजा घटनाक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी की हिरासत में है। चंपई सोरेन नए मुख्यमंत्री होंगे। उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है। हमारे पास पर्याप्त संख्या है...मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार दोपहर और फिर देर शाम गठबंधन दलों के विधायकों के साथ बैठक की।

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मिल गए हैं। इससे पहले कहा जा रहा था कि हेमंत सोरेन कहीं मिल नहीं रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची स्थित अपने सरकारी आवास से बाहर निकले। बताया जा रहा है कि सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों की बैठक के बाद वह महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर रांची के मोरहाबादी मैदान के लिए रवाना हुए।

उन्‍होंने 31 जनवरी यानि कल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को पूछताछ के लिए समय दिया है। इससे पहले सोमवार को ईडी की टीम हेमंत सोरेन के दिल्‍ली स्थित घर पर उनसे पूछताछ के लिए पहुंची थी, लेकिन वह वहां नहीं मिले थे।

सीएम सोरेन ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका पहुंचे। जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी तथा कई मंत्री और विधायक भी मौजूद रहे। बापू वाटिका परिसर में मीडिया के प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संबोधित किया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख