ताज़ा खबरें
दिल्ली:टूटा गर्मी का 14 साल पुराना रिकॉर्ड, लू का ऑरेंज अलर्ट जारी
स्वाति मालीवाल ने अपनी एक्स प्रोफाइल से हटाई केजरीवाल की फोटो

रांची: झारखंड विधानसभा में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सुनियोजित तरीके से 2022 से पटकथा लिखी जा रही थी। गिरफ्तारी की इस सुनियोजित साजिश में राजभवन भी शामिल था। ये पकवान धीमी आंच पर पकाया जा रहा था। मैं आंसू नहीं बहाऊंगा, वंचितों के आंसुओं का मोल नहीं। हम लोगों ने सिर झुकाकर चलना नहीं सीखा। आदिवासी, दलित, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा है। वे देश में सुरक्षित नहीं।

झारखंड विधानसभा में हेमंत सोरेन ने कहा कि 31 जनवरी की काली रात, काला अध्याय देश के लोकतंत्र में नए तरीके से जुड़ा है। मेरे संज्ञान में नहीं है कि पहले किसी मुख्यमंत्री की ऐसी गिरफ्तारी हुई हो। मुझे लगता है कि इसमें राजभवन भी शामिल है।

ईडी की गिरफ्त में विधानसभा पहुंचे हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि आज की स्थिति सत्ता पक्ष से घृणा की ताक़त है। हम इनके बराबर में आए तो इनके कपड़े मैले होने लगे। ये हमें अछूत मानते हैं। इनका बस चले तो हमें वापस जंगल छोड़ आएं। इन्हें लगता है मुझे जेल में डालकर ये अपने मंसूबों में सफल होंगे।

रांची: प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के खिलाफ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत से हेमंत सोरेन को आज कोई राहत नहीं मिली है। हाईकोर्ट के चीफ न्यायाधीश जस्टिस एस. चंद्रशेखर और जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की बेंच ने ईडी से जवाब मांगा। कोर्ट ने ईडी को 9 फरवरी तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। इसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 12 फरवरी की तिथि निर्धारित की।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेन की याचिका सुनने से इंकार करते हुए उन्‍हें हाईकोर्ट जाने का निर्देश दिया था। सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद धनशोधन के एक मामले में बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया था। ईडी ने कथित भूमि धोखाधड़ी मामले से जुड़े धनशोधन के आरोपों को लेकर सात घंटे से अधिक की पूछताछ के बाद बुधवार को हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था।

रांची (जनादेश ब्यूरो): झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और उसके गठबंधन में सहयोगी करीब 40 विधायक आज विधानसभा में होने वाले शक्ति परीक्षण (फ्लोर टेस्ट) में शामिल होने के लिए हैदराबाद से रांची लौटे। जेएमएम नेता चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद विधायकों को हैदराबाद के पास एक रिसॉर्ट में रखा गया था। पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम के सह.संस्थापक शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन कथित भ्रष्टाचार के मामले में जेल में हैं। 

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने विधायकों को प्रतिद्वंद्वी दलों द्वारा तोड़ने (पाला बदलवाने) के लिए 'संपर्क' करने से रोकने के लिए "रिसॉर्ट पॉलिटिक्स" का रास्ता अपनाया।

हेमंत सोरेन विधानसभा में रहेंगे मौजूद

विधानसभा में शक्ति परीक्षण के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी सदन में मौजूद रहेंगे। उन्हें रांची की एक अदालत ने सदन में मतदान के दौरान उपस्थित रहने की अनुमति दे दी है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज होने के बाद रांची हाई कोर्ट में अर्जी दी है।

धनबादः कांग्रेस नेता राहुल गांधी की "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" रविवार को धनबाद से फिर शुरू हुई। इस यात्रा का झारखंड में यह तीसरा दिन है। धनबाद के टुंडी प्रखंड में रात्रि विश्राम के बाद यात्रा रविवार को धनबाद शहर के गोविंदपुर से फिर शुरू हुई। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, "आज, हम धनबाद में हैं और हम बोकारो जाएंगे।"

उन्होंने बताया कि बोकारो इस्पात शहर के नाम से भी प्रसिद्ध है। रमेश ने कहा, "ये पंडित जवाहरलाल नेहरू (पूर्व प्रधानमंत्री) द्वारा बनाए स्मारक हैं। जब लोग कहते हैं कि हमने 70 वर्षों में क्या किया...भिलाई, राउरकेला, दुर्गापुर, भाखड़ा नांगल, बोकारो, धनबाद, बरौनी, सिंदरी। ये सभी भारत के आर्थिक विकास के स्मारक हैं।"

कांग्रेस की झारखंड इकाई के उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि गोविंदपुर से शुरू हुई यात्रा सरायढेला, आईआईटी-आईएसएम गेट, रणधीर वर्मा चौक, रेलवे स्टेशन के समीप श्रमिक चौक से गुजरेगी और बैंक मोड़ पहुंचेगी जहां एक सार्वजनिक रैली होगी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख