ताज़ा खबरें
डीसीडब्ल्यू की 223 नियुक्तियां उपराज्यपाल ने तत्काल प्रभाव से रद्द कीं
मोदी के सामने कॉमेडियन श्याम रंगीला ने किया चुनाव लड़ने का एलान
रूसी डोमेन से आया दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को दहलाने वाला ई-मेल
हम संविधान बदलने का पाप करने के लिए पैदा नहीं हुए: पीएम नरेंद्र मोदी
राहुल और प्रियंका गांधी अमेठी और रायबरेली से लड़ें चुनाव: सोनिया गांधी

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव की शुरुआत आज हो गई है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर आज मतदान चल रहा है। कुल संसदीय क्षेत्रों के 19 फीसदी सीटों पर मतदान जारी है। 44 दिनों की लोकतांत्रिक यात्रा एक जून तक चलेगी। चार जून को नतीजे घोषित होंगे। अरुणाचल प्रदेश व सिक्किम में विधानसभा की 92 सीटों के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं।

बंगाल में हिंसा की घटनाओं से मतदान प्रभावित

पश्चिम बंगाल में हिंसा के लिहाज से संवेदनशील कूचबिहार निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के साथ ही लोकसभा चुनाव के पहले चरण में तीन संसदीय सीटों पर हिंसा की छिटपुट घटनाएं दर्ज की गयीं। टीएमसी और भाजपा के सूत्रों ने बताया कि दोनों दलों ने मतदान के पहले कुछ घंटों में चुनावी हिंसा, मतदाताओं को धमकाने और चुनाव एजेंटों पर हमलों संबंधी क्रमश: 80 तथा 39 शिकायतें दर्ज करायी हैं।

ज्यादातर शिकायतें कूचबिहार और अलीपुरद्वार निर्वाचन क्षेत्र से दर्ज करायी गयी हैं। अधिकारियों के अनुसार, सुबह 11 बजे तक कूचबिहार में 33.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जबकि अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में क्रमश: 35.20 और 31.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

मणिपुर के मतदान केंद्र में घुसे हथियारबंद लोग

मणिपुर के एक मतदान केंद्र में हथियारबंद लोगों को घुसने की खबर है। मणिपुर के इंफाल ईस्ट में स्थित खोंगमान मतदान केंद्र यह घटना घटी।

नवविवाहित जोड़े ने डाला वोट

मध्य प्रदेश के बालाघाट स्थित मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय धीमर टोला में नवविवाहित दुल्हन ने शादी के जोड़े में वोट डाला।

कार्ति चिदंबरम ने किया वोट

तमिलनाडु की शिवगंगा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कार्ति चिदंबरम ने वोट डाला। वोट डालने के बाद कांग्रेस नेता ने कहा कि 'मैं युवाओं से मैं अपील करूंगा कि वोट करें। दुनिया के बहुत सारे देश ऐसे हैं जहां लोगों को वोट का अधिकार नहीं है। वोट का अधिकार बहुत पावन है, सभी वोट करें। हम तमिलनाडु में चुनाव नतीजों को लेकर बहुत आश्वस्त हैं।'

'टीएमसी की आंखों में हारने का डर दिख रहा': अप्रमाणिक

केंद्रीय मंत्री और कूचबिहार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार निसिथ प्रमाणिक ने कहा, 'लोग बूथ तक न जा पाएं, इसका प्रयास टीएमसी कर रही है। टीएमसी की आंखों में हारने का डर दिख रहा है...लोग टीएमसी के गुंडो का विरोध करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। लोग निश्चित रूप से हिंसा का जवाब अपने वोट के माध्यम से देंगे।'

सचिन पायलट ने डाला वोट

राजस्थान में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने जयपुर में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया।

दोपहर एक बजे तक मतदान के आंकड़ें

राज्य 9 बजे तक मतदान- 11 बजे तक मतदान- 1 बजे तक मतदान


अंडमान निकोबार- 8.64 %-  21.82%-  35.70%

अरुणाचल प्रदेश 6.92%-  18.74%-  37.39%

असम 11.15 %-27.22%- 45.12%

बिहार 9.23 %- 20.42%- 32.41%

छत्तीसगढ़ 12.02 % 28.12% 42.57%

जम्मू कश्मीर 10.43 % 22.60% 43.11%

लक्षद्वीप 5.59 % 16.33% 29.91%

मध्य प्रदेश 15.00 % 30.46% 44.43%

महाराष्ट्र 6.98 % 19.17% 32.36%

मणिपुर 11.91 % 28.19% 46.92%

मेघालय 13.71 % 32.61% 48.91%

मिजोरम 14.60 % 26.56% 39.39%

नगालैंड 12.13 % 22.82% 43.27%

पुडुचेरी 11.86 % 28.10% 44.95%

राजस्थान 10.67 % 22.51% 33.73%

सिक्किम 7.92 % 21.20% 36.82%

तमिलनाडु 9.09 % 23.72% 39.51%

त्रिपुरा 15.21 % 34.54% 53.04%

उत्तर प्रदेश 12.66 % 25.20% 36.96%

उत्तराखंड 10.54 % 24.83% 37.33%

पश्चिम बंगाल 15.09 % 33.56% 50.96%

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख