ताज़ा खबरें
मोदी के सामने कॉमेडियन श्याम रंगीला ने किया चुनाव लड़ने का एलान
रूसी डोमेन से आया दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को दहलाने वाला ई-मेल
हम संविधान बदलने का पाप करने के लिए पैदा नहीं हुए: पीएम नरेंद्र मोदी
राहुल और प्रियंका गांधी अमेठी और रायबरेली से लड़ें चुनाव: सोनिया गांधी
स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी,जांच में कुछ नहीं मिला: पुलिस

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): लोकतंत्र के महापर्व का आगाज आज से हो गया है। 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर आज पहले चरण की वोटिंग हो रही है। जिसके लिए 1.87 लाख पोलिंग बूथ देशभर में बनाए गए हैं।

देशभर में आज से लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो गया है। 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।

चुनाव आयोग के मुताबिक, इलेक्शन के पहले फेज में कुल 1625 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 1491 पुरुष और 134 महिला उम्मीदवार हैं।

मैदान में आठ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल

लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। पहले चरण के चुनाव में आठ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 19 अप्रैल को 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। पहले चरण में 1625 प्रत्याशी चुनावी समर में उतरे हैं।

83 साल की वृद्धा ने औरंगाबाद जिला परिषद बूथ 185 पर किया मतदान

औरंगाबाद में मतदान को लेकर वृद्धों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। वृद्ध जन पहले मतदान फिर जलपान पर अमल कर रहे है। ऐसी ही एक 83 वर्षीया वृद्ध महिला औरंगाबाद जिला परिषद कार्यालय कैंपस स्थित बूथ नंबर 185 पर मिली। वोट गिरिजा देवी ने लोकतंत्र के पर्व में अपना रोल निभाया। मतदान केंद्र के बाहर से उन्हे बुजुर्गो के लिए उपलब्ध कराए गए व्हील चेयर से बूथ तक लाया गया। इसके बाद उन्होंने मतदान किया। वोट कर वें उत्साहित दिखी। इस दौरान बूथ पर पहुंची वृद्धा को देखते ही सुरक्षा में लगे एक जवान ने उन्हे तुरंत व्हील चेयर लाकर उस पर बैठाया और मतदान केंद्र तक पहुंचाया। यह लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर है। यह तस्वीर वृद्धजनों के लोकतंत्र के प्रति उत्साह को बयान कर रही है।

औरंगबाद, नवादा और जमुई में ईवीएम को ठीक करवा दिया गया

औरंगाबाद, नवादा और जमुई के बूथ पर ईवीएम में आई खराबी को ठीक कर दिया गया है। इन बूथों पर मतदान शुरू हो चुका है।

पीएम की अपील- मतदन जरूर करें, वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदान को लेकर एक्‍स (ट्विटर) पर पोस्ट किया। पीएम मोदी ने लिखा, लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार वोट देने जा रहे अपने युवा साथियों से मेरी यह विशेष अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान करें। लोकतंत्र में हर वोट कीमती है और हर आवाज का महत्त्व है।

त्रिपुरा में दिलचस्प हुआ चुनावी मुकाबला

त्रिपुरा की दो लोकसभा सीटों में से पश्चिम त्रिपुरा की सीट पर भी पहले चरण में मतदान होगा, वहां पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आशीष कुमार साहा के बीच हाई वोल्टेज टक्कर देखने को मिलेगी।

राजस्थान में पहले चरण के मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 12 लोकसभा सीट पर मतदान आज (शुक्रवार को) जारी है। जिसके लिए सुरक्षा चाक चौबंद की गई है। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उत्कल रंजन साहू ने बताया कि राज्य में लोकसभा चुनाव के पहले व दूसरे चरण के लिए राजस्थान पुलिस के अधिकारियों और जवानों (प्रथम चरण करीब 75,000 एवं द्वितीय चरण में करीब 85,000) के साथ ही केंद्रीय सशस्त्र बल और विशेष सशस्त्र बल की 175 कंपनियां, राजस्थान शहरी- ग्रामीण होमगार्ड के 18 हजार 400 तथा बॉर्डर होमगार्ड के 1600 जवान तैनात किए गए हैं।

तमिलनाडु की बहुचर्चित सीट कोयंबटूर पर रोचक मुकाबला

कोयंबटूर से तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई चुनावी समर में हैं। शिवगंगा के सांसद कार्ति चिदंबरम फिर से जीत की जुगत में हैं। यहां से उनके पिता सात बार जीते थे, उनका मुकाबला भाजपा के टी देवनाथन यादव और अन्नाद्रमुक के जेवियर दास से है।

 कमलनाथ बोले- मुझे छिंदवाड़ा की जनता पर पूरा विश्वास

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने वोट डालने से पहले कहा, "मुझे छिंदवाड़ा की जनता पर पूरा विश्वास है...वो पिछले 44 साल के इतिहास के सबसे बड़े गवाह हैं और मुझे उम्मीद है कि वे सच्चाई का साथ देंगे।" बता दें कि छिंदवाड़ा से कांग्रेस की टिकट पर कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ चुनावी मैदान में हैं। उनके सामने भाजपा ने विवेक बंटी साहू को मैदान में उतारा है।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने महाराष्ट्र के नागपुर में मतदान किया है। इस दौरान उन्होंने सभी से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़ चढ़कर शामिल होने की अपील भी की।

वोट डालने का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक है। लेकिन 5 बजे तक जो लोग लाइन में लगे हुए रहेंगे, उन्हें वोट डालने दिया जाएगा।

पहले चरण में उत्तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, असम, असम, बिहार, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, छत्तीसगढ़ के साथ अन्य राज्यों में वोट डाले जाएंगे।
वोट डाले जाने वाले राज्यों में जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, सिक्किम, नगालैंड, अंडमान और निकोबार भी शामिल हैं।

पहले चरण में 8 केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत दांव पर लगी है, जिनमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, किरण रिजिजू, सर्बानंद सोनेवाल, संजीव बालियान,डॉक्टर जितेंद्र सिंह, मंत्री भूपेंद्र यादव, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्य मंत्री एल मुरुगन शामिल हैं।

चुनाव आयोग ने 1.87 लाख मतदान केंद्रों पर 18 लाख से ज्यादा मतदान कर्मियों को तैनात किया है। इन मतदान केंद्रों पर 16.63 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

पहले चरण में वोट डालने वालों में 11,371 थर्ड जेंडर शामिल हैं। वहीं, 35.67 लाख लोग फर्स्ट टाइम वोटर्स हैं। इसके साथ ही 20-29 वर्ष आयु वर्ग के 3.51 करोड़ युवा मतदाता हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख