ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को कथित भ्रष्टाचार के एक मामले में शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री को सीआईडी ​​ने नंदयाला शहर के ज्ञानपुरम में आर के फंक्शन हॉल से सुबह करीब छह बजे गिरफ्तार किया। कौशल विकास घोटाला मामले में एसआईटी और सीआईडी अधिकारियों ने चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार किया है। सीआईडी ने चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था, इसके कुछ ही देर बाद ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

नायडू को दिए गए नोटिस में सीआईडी ​​की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के पुलिस उपाधीक्षक एम. धनुंजयुडु ने कहा, "आपको सूचित किया जाता है कि आपको सुबह 6 बजे आर के फंक्शन हॉल, ज्ञानपुरम में गिरफ्तार कर लिया गया है। नोटिस के अनुसार, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को आईपीसी की प्रासंगिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है, जिसमें धारा 120बी (आपराधिक साजिश), 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति की डिलीवरी के लिए प्रेरित करना) और 465 (जालसाजी) शामिल हैं।

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट परीक्षा द्वारा बुधवार को कक्षा 11 और 12 के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के बाद आंध्र प्रदेश में नौ छात्रों ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि दो अन्य छात्रों ने भी आत्महत्या का प्रयास किया है। परीक्षा में करीब 10 लाख छात्र शामिल हुए थे। 11वीं का पासिंग प्रतिशत 61 और 12वीं का 72 फीसदी रहा। खबरों के मुताबिक बी तरुण (17) ने श्रीकाकुलम जिले में एक ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। जिले के दांदू गोपालपुरम गांव का रहने वाला इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष का छात्र ज्यादातर पेपर में फेल होने के बाद मायूस बताया जा रहा था।

मलकापुरम थाना क्षेत्र के अंतर्गत त्रिनादपुरम में एक 16 वर्षीय लड़की ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। वह विशाखापत्तनम जिले की रहने वाली है। वह अखिलश्री इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष के कुछ विषयों में असफल होने के बाद कथित तौर पर परेशान थी। एक और 18 वर्षीय युवक ने विशाखापत्तनम के कंचारपालम इलाके में अपने आवास पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वह दूसरे वर्ष में एक विषय में फेल हो गया था।

नई दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पूर्व सांसद विवेकानंद रेड्डी की हत्या के मामले में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के चाचा वाईएस भास्कर रेड्डी को गिरफ्तार किया है। विवेकानंद रेड्डी आंध्र प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी के भाई और आंध्र प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी के चाचा थे।

राज्य विधानसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले 15 मार्च, 2019 की रात पुलिवेंदुला में उनके निवास पर उनकी हत्या कर दी गई थी। इस विर्वाचन क्षेत्र में उनके भतीजे द्वारा प्रतिनिधित्व किया जा रहा है। इस मामले की जांच शुरू में राज्य अपराध जांच विभाग के एक विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा की गई थी, लेकिन जुलाई 2020 में इसे सीबीआई को सौंप दिया गया था।

सीबीआई के आरोप पत्र के अनुसार, विवेकानंद रेड्डी कडप्पा लोकसभा से निवर्तमान अविनाश रेड्डी के बजाय कथित रूप से अपने या वाई एस शर्मिला (मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की बहन) या वाई एस विजयम्मा (जगन मोहन रेड्डी की मां) के लिए संसदीय चुनाव का टिकट मांग रहे थे।

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन किरण रेड्डी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलाई। शुक्रवार को वह पहले पार्टी मुख्यालय पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी का हाथ थाम लिया। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह समेत अन्य नेता भी शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रह्लाद जोशी ने कहा कि बीजेपी में दक्षिण भारत के वरिष्ठ नेता किरण कुमार रेड्डी का स्वागत करता हूं। रेड्डी परिवार की तीन पीढ़ी कांग्रेस में रही है। इनके पिता अमरनाथ रेड्डी आन्ध्र प्रदेश के चार बार विधायक रहे और मंत्री भी। किरण भी चार बार विधायक रहे, स्पीकर रहे, चिप व्हिप और मुख्यमंत्री भी रहे।

उन्होंने कहा कि नेता के साथ-साथ वे क्रिकेट के एक अच्छे खिलाड़ी भी रहे हैं। रणजी भी खेली है और अब बीजेपी से नई पारी शुरु की है। यहां यकीनन वे और अच्छा रन बनाएंगे। इनकी एक बार अचानक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एयरपोर्ट पर मुलाकात हुई और ये उनसे काफी प्रभावित हुए है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख