ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

अमरावती: आंध्र प्रदेश में भ्रष्टाचार निरोधक दल (एंटी करप्श ब्यूरो) ने एक निगम अधिकारी को आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया है। विसाखापतनम में अधिकारी के घर पर छापे के दौरान एसबी को 500 करोड़ की संपत्ति बरामद हुई।

सबसे हैरानी की बात तो ये है कि ये सब अधिकारी के रिटायरमेंट के तीन दिन पहले हुआ। मामले में एससीबी ने जिस अधिकारी को गिफ्तार किया है उसका नाम गोल्ला वेंकटा रघुरामी रेड्डी है। ये नगर निगम विभाग में राज्य के शहरी योजना के निदेशक पद पर तैनात है। एससीबी ने इनके घर समेत 15 स्थानों पर छापेमारी की, जिसमें विसाखापतनम, विजयवाड़ा, तिरूपति और महाराष्ट्र का शिरडी शामिल है।

रेड्डी बुधवार को रिटायर होंगे। अपनी रिटायरमेंट की खुशी के मौके पर उन्होंने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए विदेश में एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी में शामिल होने वाले लोगों के लिए हवाई टिकट भी खुद रेड्डी ने ही बुक कराए थे। अधिकारियों की छापेमारी के बाद नगर निगम डायरेक्टर की अकूत संपत्ति का भंडाफोर हुआ। एसीबी के मुताबिक रेड्डी के पास शिर्डी में साइ सुरज कुंज नाम से अपना होटल है। इसके अलावा विजयवाड़ा में 300 एकड़ की जमीन है जिसकी कीमत अरबों में है।

तिरुपति (आंध्र प्रदेश): नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने आज (सोमवार)यहां तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। बीती रात यहां अपने परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचे नायडू भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहाड़ पर स्थित तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) अतिथिगृह में ठहरे थे। मंदिर पहुंचने पर उनका जबरदस्त स्वागत हुआ और टीटीडी कार्यकारी अधिकारी ए के सिंघल एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उन्हें मंदिर के गर्भगृह ले जाया गया। सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि नायडू मंदिर में करीब 20 मिनट रहे। श्री रंगनायक मंडपम में पूजा करने के बाद मंदिर प्रबंधन ने नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति को एक पवित्र रेशमी वस्त्र एवं प्रसाद देकर सम्मानित किया। बाद में संवाददाताओं से बात करते हुए नायडू ने कहा, ‘‘भारत की जनता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्नेह और विशेषकर भगवान वेंकटेश्वर के आशीर्वाद से मैं उपराष्ट्रपति बना। भगवान वेंकटेश्वर हमारे ईष्ट देवता हैं और 13 वर्ष की उम्र से मैं उनकी आराधना कर रहा हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगस्त में इस पद के लिये चुने जाने के बाद सदन की गरिमा एवं मर्यादा बनाये रखने के लिये मैं निश्चित रूप से पूरी तरह निष्पक्ष और संविधान के अनुरूप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करूंगा।’’

हैदराबाद: प्रवर्तन निदेशालय ने वाईएसआर कांग्रेस नेता जगनमोहन रेड्डी तथा अन्य लोगों के खिलाफ धन शोधन मामले की जांच के तहत करीब 148 करोड़ रुपये मूल्य की संपति कुर्क की है। एजेंसी ने आज बताया, ‘‘ईडी ने वाईएस जगनमोहन रेड्डी मामले में निम्मगाड्डा प्रसाद कंपनियों के पीएमएलए के तहत आंध्रप्रदेश में 148 करोड़ रुपये कीमत की जमीन कुर्क की है।’’ एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पीएमएलए कानून के तहत प्रोविजनल कुर्की का आदेश जारी किया गया। ईडी ने सीबीआई द्वारा रेड्डी और उनके सहयोगियों के खिलाफ मई2004 में दर्ज की गयी प्राथमिकी के आधार पर अपनी जांच शुरू की।

काकिनाड़ा: निमोनिया और कथित तौर पर चारे की कमी के कारण यहां एक मवेशी संरक्षण केंद्र में कम से कम 46 गायें मर गईं। इस केंद्र में बड़ी संख्या में क्षमता से अधिक गायों को रखा गया है। आंध्र प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। पूर्वी गोदावरी जिले के अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस ने केंद्र के प्रबंधन के खिलाफ कथित लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है, जिसकी वजह से मवेशी मर गए। भारी बारिश के कारण इस आश्रय केंद्र में कीचड़ भर गया है। उन्होंने बताया कि शहर में बारिश के कारण सोसायटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रूयलिटी टू एनिमल्स (एसपीसीए) द्वारा संचालित मवेशी संरक्षण केंद्र में कीचड़ भर गया और गंदगी फैल गई। एसपीसीए ने हालांकि अपनी तरफ से किसी भी तरह की लापरवाही से इनकार किया है। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक वी वेंकटेश्वर राव ने कहा कि बारिश और कीचड़ के कारण हुए निमोनिया से गाय मर गईं। उन्होंने बताया, 'इनमें से कुछ मवेशी चारे की कमी के कारण मर गए. हम लोगों ने केंद्र के अन्य मवेशियों के उपचार के लिए विशेष शिविर शुरू किया है और स्थिति नियंत्रण में है।'

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख