ताज़ा खबरें
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार को केंद्रीय पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल को पत्र लिखकर आग्रह किया कि वह ग्रेट निकोबार द्वीप परियोजना के तहत विकसित किए जा रहे माल पारगमन बंदरगाह (ट्रांसशिपमेंट पोर्ट) से जुड़े मुद्दों पर स्पष्टीकरण दें।

पूर्व पर्यावरण मंत्री रमेश इस परियोजना के इकोलॉजी प्रभाव को लेकर लगातार चिंता जता रहे हैं। इस विषय पर वह पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को कई बार पत्र लिख चुके हैं।

जयराम रमेश ने सोनोवाल को लिखा पत्र

रमेश ने सोनोवाल को लिखे पत्र में मंत्री से आग्रह किया कि वह ग्रेट निकोबार द्वीप के गलाथिया खाड़ी में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय कंटेनर माल पारगमन बंदरगाह (आईसीटीपी) के विकास के लिए निजी भागीदारी आमंत्रित करने हेतु निविदाएं जारी करने तथा इस परियोजना के लिए निजी सह-स्वामित्व एवं परिचालक के अंतिम चयन की समयसीमा साझा करें।

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को ग्रेट निकोबार द्वीप के दौरे का वीडियो शेयर किया और केंद्र सरकार पर निशाना। उन्होंने केंद्र की 'ग्रेट निकोबार द्वीप विकास' परियोजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह विकास नहीं, बल्कि विकास की भाषा में छिपा हुआ विनाश है।

राहुल ने केंद्र की परियोजना पर उठाए गंभीर सवाल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी वीडियो में ग्रेट निकोबार द्वीप के जंगल में घूमते हुए नजर आए। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "आज मैंने ग्रेट निकोबार की यात्रा की। ये मेरी जिंदगी के सबसे अनोखे जंगल हैं। ऐसे पेड़ जो हमारी यादों से भी पुराने हैं। ऐसे जंगल जिन्हें उगने में कई पीढ़ियां लग गईं। इस द्वीप के लोग भी उतने ही खूबसूरत हैं, चाहे वे आदिवासी समुदाय हों या वहां बसने वाले लोग, लेकिन उनसे वह सब छीना जा रहा है जिस पर उनका हक है।" उन्होंने पोस्ट में लिखा, "सरकार यहां जो कर रही है, उसे वह 'प्रोजेक्ट' कहती है। लेकिन मैंने जो देखा, वह कोई प्रोजेक्ट नहीं है। यह लाखों पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाने की तैयारी है।"

नई दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अंडमान-निकोबार द्वीप समूह को नई सौगात दे रहे हैं। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए पोर्ट ब्लेयर के वीर सावरकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की नई इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया। शंख के आकार का ये भवन करीब 710 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। नया टर्मिनल भवन सालाना लगभग 50 लाख यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि ज्यादा फ्लाइट्स और ज्यादा पर्यटक आने का सीधा मतलब है ज्यादा से ज्यादा रोजगार। पोर्ट ब्लेयर की इस नई टर्मिनल बिल्डिंग से ईज और ट्रैवल बढ़ेगा। ईज ऑफ डूइंड बिजनेस बढ़ेगा और कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। साथ ही पीएम मोदी ने इस दौरान विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके चेहरे के पीछे कई चेहरे हैं. ये जातिवाद, भ्रष्‍टाचार की दुकान खोलकर बैठे हैं। विपक्ष का लक्ष्‍य सबसे पहले परिवार है। इनका एक ही एजेंडा परिवार बचाओ है। आजकल वे बेंगलुरु में जुटे हैं. वे घोटालों पर चुप हो जाते हैं। वे भ्रष्‍टाचार की गांरटी देते हैं।

पोर्ट ब्लेयर: अंडमान और निकोबार के पूर्व मुख्य सचिव जितेंद्र नारायण गैंगरेप मामले में गिरफ्तार कर लिए गये हैं। उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पूर्व मुख्य सचिव जितेंद्र नारायण की अग्रिम जमानत याचिका को गुरुवार को स्थानीय एक अदालत ने खारिज कर दी। यह फैसला आते ही पुलिसकर्मियों की एक टीम उस निजी रिसॉर्ट पहुंची, जहां नारायण ठहरे हुए थे। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सुरक्षाकर्मी उन्हें पुलिस लाइन ले गए।

पूर्व मुख्य सचिव पर आरोप था कि उन्होंने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 21 वर्षीय एक युवती को सरकारी नौकरी का झांसा देकर अपने घर बुलाया तथा वहां वे और कई शीर्ष अफसरों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। इन आरोपी की जांच के लिए बाद में विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। उन आरोपों की जांच के लिए किया गया था। गैंगरेप मामले में विशेष जांच टीम (एसआईटी) नारायण से तीन बार पूछताछ कर चुकी है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख