भुवनेश्वर: सम अस्पताल चलाने वाले शिक्षा ओ अनुसंधान चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज रंजन नायक ने आज पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सम अस्पताल में आग लग जाने पर 21 लोग मारे गए थे। नायक की गिरफ्तारी के साथ इस आग त्रासदी के मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या पांच हो गई है। पुलिस आयुक्त वाई बी खुरानिया ने संवाददाताओं से कहा, ‘मनोज नायक ने खांडागिरी पुलिस चौकी में आत्मसमर्पण किया। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।’ सूत्रों ने कहा कि नायक ने तड़के लगभग साढ़े तीन बजे खांडागिरी पुलिस चौकी में आत्मसमर्पण किया। उन्हें एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया, जहां पुलिस अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। कल शाम को पुलिस आयुक्तालय ने नायक और शाश्वती दास के नाम पर लुक आउट सकरुलर जारी किया था। ये दोनों ही चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं। खुरानिया ने कहा कि पुलिस ने सभी हवाईअड्डों और रेलवे स्टेशनों को सूचित करते हुए यह सुनिश्चित करने के लिए कहा था कि नायक और उनकी पत्नी शाश्वती भुवनेश्वर से भागने न पाएं। गृहमंत्रालय को भी पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा , ‘जांच के दौरान हम और अधिक लोगों को भी गिरफ्तार कर सकते हैं।’ पुलिस ने लुक आउट सकरुलर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा के यह स्पष्ट करने के बाद जारी किया था कि आग त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों को बक्शा नहीं जाना चाहिए। दो दिन पहले पुलिस ने सम अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक पुष्पराज सामंतसिंघार समेत चार वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। इन्हें भारतीय दंड संहिता की धारा 304, 308, 285 और 34 के तहत नामजद किया गया था। चार अधिकारियों को राज्य सरकार के दमकल विभाग की ओर से दायर प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। राज्य सरकार की ओर से अस्पताल को उसकी अग्निशमन प्रणाली सुधारने के लिए वर्ष 2013 में एक परामर्श जारी किया था। इस परामर्श को नजरअंदाज करने के मामले में सम अस्पताल के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अस्पताल के पास अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र नहीं था।
ओडिशा अस्पताल त्रासदी: ट्रस्टी मनोज रंजन ने किया सरेंडर, गिरफ्तार
- Details
- Category: उड़ीसा
powered by social2s
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- धनखड़ के सुप्रीम कोर्ट पर दिए बयान को सिब्बल ने असंवैधानिक बताया
- पाकिस्तान का कश्मीर से एकमात्र संबंध अवैध कब्जा खाली करना: भारत
- ऐसे लोकतंत्र की कल्पना नहीं की थी, जहां जज कानून बनाएंगे: धनखड़
- सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ कानून पर सरकार को दिया सात दिन का वक्त
- वक्फ बोर्ड में पदेन अधिकारियों के अलावा मुस्लिम सदस्य ही हों: कोर्ट
- सुप्रीम कोर्ट मेंं सिब्बल बोले- वक्फ कानून धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ
- वक्फ एक्ट के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई
- राहुल-सोनिया पर एक्शन: ईडी दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
- नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की चार्जशीट, सोनिया-राहुल के नाम शामिल
- जिस हॉस्पिटल से बच्चा चोरी हो, उसका लाइसेंस रद्द करो: सुप्रीम कोर्ट
- आजम खान को तीन मामलों में मिली जमानत, लेकिन अभी जेल में रहेंगे
- बिहार विधानसभा चुनाव: तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ेगा महागठबंधन
- बंगाल में दिसंबर तक काम कर सकेंगे शिक्षक, सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत
- आप नेता के घर पर सीबीआई रेड, आतिशी बोली- हम डरने वाले नहीं
- सोनिया-राहुल के खिलाफ चार्जशीट पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन
- बीजेपी के साथ गठबंधन केवल विधानसभा चुनाव के लिए: पलानीस्वामी
- आरएसएस-बीजेपी को हराने का रास्ता गुजरात से होकर जाता है: राहुल
- बीजेपी ने बाहरी लोगों को बुलाकर मुर्शिदाबाद में कराई हिंसा: ममता
- प्रिंसिपल ने गोबर से लेपा क्लासरूम, डुसु अध्यक्ष ने उनका दफ्तर लिपा
- राहुल-खड़गे से मुलाकात के बाद तेजस्वी बोले- मिलकर लड़ेंगे चुनाव
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य