ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

कटक: ओडिशा के कटक में दो गुटों में हिंसक झड़प हुई है। बताया जा रहा है कि मूर्ति विसर्जन के दौरान ये झड़प हुई है। इसके बाद इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। झड़प के दौरान कई गाड़ियों, दुकानों को नुकसान पहुंचा है। जानकारी के मुताबिक, दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदाय के बीच आमने-सामने आ गए, जिसके बाद हिंसक झड़प हो गई। एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र में 24 घंटे के लिए इन्टरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, इन्टरनेट को रविवार शाम 7 बजे से लेकर 6 अक्टूबर शाम 7 बजे तक बंद कर दिया गया है। हिंसा से इलाके दहशत फैल गई, वाहनों को नुकसान पहुंचा। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा।

बीजू जनता दल की तरफ एक बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि कटक शहर में दो समूहों के बीच तनाव और हिंसक घटनाओं को देखते हुए, ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने शहर में शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की।

ओडिशा सरकार की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि कटक शहर के इलाकों में दो समूहों के सदस्यों के बीच तनाव के कारण हिंसक घटनाएं होने के बाद, ओडिशा सरकार ने कटक नगर निगम, कटक विकास प्राधिकरण (सीडीए) और 42 मौजा क्षेत्र में आज शाम 7 बजे से कल शाम 7 बजे तक की अवधि के लिए इंटरनेट और डेटा सेवाओं के अन्य मीडिया के माध्यम से व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स और किसी भी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के उपयोग और पहुंच पर प्रतिबंध लगा दिया है।

अधिकारियों ने कहा कि अफवाहों को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंटरनेट बंद करना जरूरी था। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। शांति भंग करने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख