ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

नई दिल्ली: अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में तुरंत सुनवाई से इंकार कर दिया है। कोर्ट ने याचिका कर्ता से सवाल पूछा कि आखिर इसमें इतनी जल्दबाजी किस बात की है। कोर्ट ने कहा कि कोर्ट खुलने के बाद तुरंत सुनवाई करेंगे, यानि अब 12 जुलाई के बाद ही मामले में सुनवाई होगी।

सबूत के साथ छेड़छाड़ की आशंका है: यााचिका कर्ता 

याचिका कर्ता ने राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर गंभीर आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन दाखिल की है। याचिका दाखिल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि मामले में लगे आरोप काफी गंभीर हैं, ऐसे में जल्द सुनवाई होना जरूरी है। शख्स ने कहा कि जिस तरह से प्रशासन का रवैया रहा है, वह भी कई तरह के सवाल खड़े करता है।

याचिकाकर्ता ने कहा कि जल्द सुनने की जरूरत इस वजह से भी है, क्योंकि सबूत के साथ छेड़छाड़ की आशंका बनी हुई है।

पुलिस ने दर्ज किया चंपत राय का बयान

उधर, मीडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सोमवार (29 जून) को बताया कि मंदिर के चंदे में कथित गबन की चल रही जांच के तहत श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय का बयान पुलिस ने दर्ज किया है। सूत्रों ने बताया कि चंपत राय से पूछताछ कर ली गई है, जबकि अनिल मिश्रा सहित ट्रस्ट के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के बयान भी जांच के दौरान जरूरत पड़ने पर बाद में दर्ज किए जाएंगे।

उधर, राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन के मामले में अयोध्या की कोर्ट ने दो दिन पहले सभी आठ आरोपियों को 29 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। कोर्ट में सोमवार (29 जून) को पेशी होगी, इस दौरान पुलिस उनकी रिमांड की अपील कर सकती है। गिरफ्तार आरोपियों अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लव कुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, रामशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और रामाशंकर उर्फ टिन्नू यादव की ड्यूटी राम मंदिर में दान के रूप में मिली नकदी और कीमती चीजों की गिनती से संबंधित काम में थी।

सभी आठ आरोपियों के ठिकानों पर रविवार (28 जून) को पुलिस ने एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई मामले की जांच के सिलसिले में की गई। पुलिस ने लव कुश मिश्रा, अविनाश शुक्ला और रामाशंकर यादव समेत सभी आरोपियों के घरों की तलाशी ली। मीडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी मनीष यादव के घर से आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज बरामद किए।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख