ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

फैजाबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने 2017 के विधानसभा चुनावों के लिए मिशन उत्तर प्रदेश की शुरुआत कर दी है। ओवैसी ने गुरुवार को अयोध्या फैजाबाद पहुंचकर रैली की। यहां हो रहे विधानसभा उपचुनाव में उन्होंने अपना उम्मीदवार खड़ा किया है।गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश से बहार असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव में किस्मत आजमाई थी, जहाँ उनकी पार्टी को चार सीट जीतने में कामयाबी मिली थी। उसके बाद उन्होंने अगला मोर्चा नीतीश कुमार के खिलाफ बिहार में खोला जहाँ उनकी पार्टी को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। अब वह उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ सपा के खिलाफ अपनी ज़मीन तैयार करने की जुगत में हैं। अब ओवैसी पहली बार उत्तर प्रदेश के चुनावी अखाड़े में कूद गए हैं।

उन्होंने सपा पर हमला किया और मायावती के साथ जाने से इनकार नहीं किया। ओवैसी की पहली चुनावी बैठक में निशाने पर समाजवादी पार्टी थी। जाहिर है कि वो अब चुनावी अखाड़े में उतरे हैं, तो मुस्लिम वोट के लिए उन्हें सपा से ही लड़ना होगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख