ताज़ा खबरें
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे

तिरुअनंतपुरम: केरल के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को राज्य के चार जिलों में ‘ऑरेंज’ अलर्ट और 11 अन्य जिलों में ‘येलो’ अलर्ट जारी किया।

विभाग ने एर्नाकुलम जिले में दिनभर के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया। इसने पलक्कड़ और वायनाड को छोड़कर राज्य के 11 जिलों में ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है।

‘ऑरेंज’ अलर्ट का मतलब 11 से 20 सेंटीमीटर (सेमी) तक बहुत भारी बारिश जबकि ‘येलो’ अलर्ट का मतलब छह से 11 सेंटीमीटर तक भारी बारिश है। तेज हवाओं और बारिश से राज्य के कुछ हिस्सों में संपत्ति और वाहनों को नुकसान पहुंचा है। केरल में मानसून के आगमन के करीब आने के साथ ही, शनिवार को आईएमडी ने राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के मद्देनजर चार जिलों में शाम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने त्रिशूर, कोल्लम, कोट्टायम और इडुक्की जिलों में शाम 4 बजे से तीन घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ऑरेंज अलर्ट का मतलब है 11 सेमी से 20 सेमी तक बहुत भारी बारिश।

इसमें कहा गया है कि इन जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ तूफान आने की संभावना है।

इसके अतिरिक्त, मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के तिरुवनंतपुरम, पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, एर्नाकुलम, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड और कन्नूर जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ गरज के साथ तूफान आने की भविष्यवाणी की है।

आईएमडी ने हाल ही में केरल के विभिन्न हिस्सों में 27 मई तक हल्की से मध्यम बारिश और छिटपुट रूप से भारी बारिश के साथ-साथ गरज और तेज हवाओं का पूर्वानुमान लगाया था।

इसमें 28 मई से 3 जून के बीच केरल के कुछ हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की भी भविष्यवाणी की गई थी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख