ताज़ा खबरें
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे

अहमदाबाद: ‘‘शिक्षा का व्यसायीकरण’’ करने पर गुजरात सरकार को आड़े हाथ लेते हुए जेल में बंद पटेल आरक्षण नेता हार्दिक पटेल ने छात्रों के दाखिले के लिए डोनेशन मांगने वाले स्कूल एवं कालेजों के खिलाफ शांतिपूर्ण जन आंदोलन चलाने का आज (रविवार) आह्वान किया। पाटीदार अनामत आंदोलन समिति :पास: को लिखे पत्र में हार्दिक ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की दुर्दशा की अनदेखी कर रही है तथा विकास का दावा करने के लिए विभिन्न उत्सव आयोजित करने में उत्सुक है। उन्होंने 27 मई को लिखे पत्र में कहा, ‘‘छात्रांे की आत्महत्या के पीछे मुख्य कारण गुजरात में शिक्षा का व्यापक व्यावसायीकरण है। लोग डोनेशन चलन का शिकार हो रहे हैं। मंै पास एवं अन्य संगठनों से इस व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने का अनुरोध करता हूं।’’ समिति ने आज इस पत्र की प्रतियां मीडिया को वितरित कीं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख