ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

पणजी: कथित तौर पर ऑनलाइन वेश्यावृत्ति गिरोह चलाने के आरोप में गोवा में एक रूसी महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गोवा पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि वेश्यावृत्ति में धकेली गई चार महिलाओं को भी मुक्त कराया गया है। इनमें से एक महिला बेंगलुरू से है, जबकि दूसरी पश्चिम बंगाल से और दो का ताल्लुक नागपुर से है। उन्होंने कहा कि रूसी नागरिक 41 वर्षीय नतालिया भालचंद्रा, झारखंड की 21 वर्षीय प्रियंका सिन्हा और परशुराम वाडर और स्वप्नेश नायक को अपराध शाखा के कर्मियों ने कथित तौर पर ऑनलाइन वेश्यावृत्ति का गिरोह चलाने के आरोप में पकड़ा है। प्रवक्ता ने कहा कि सभी चारों तीन अलग-अलग वेबसाइटों के माध्यम से कथित गिरोह चला रहे थे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख