ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर आज (रविवार) दिल्ली से गोवा लौट गए। इससे पहले तकरीबन एक महीने तक एम्स अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उन्हें रविवार दोपहर को डिस्चार्ज किया गया। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पर्रिकर को एयर एंबुलेंस से गोवा ले जाया गया है। अग्न्याशय की बीमारी के इलाज के लिए पर्रिकर को 15 सितंबर को दिल्ली के प्रमुख अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था।

अपनी खराब सेहत के चलते मुख्यमंत्री कार्यालय में अनुपस्थिति के दौरान सरकार के सुचारू रूप से काम करने के तरीकों पर चर्चा के लिए शुक्रवार को पर्रिकर ने भाजपा की गोवा इकाई की कोर कमिटी के सदस्यों एवं गठबंधन सहयोगी दलों के मंत्रियों से एम्स में मुलाकात की थी। उन्होंने लंबित विकास कार्यों की भी समीक्षा की और अपने कुछ विभागों का कार्यभार मंत्रिमंडल के कुछ साथियों को बांटे जाने पर चर्चा की। हालांकि, पर्रिकर से अलग से मुलाकात करने वाले सत्तारूढ़ भाजपा एवं उसकी सहयोगी पार्टी के नेताओं ने राज्य के नेतृत्व में किसी भी तरह के बदलाव से इनकार किया है।

पर्रिकर फरवरी के मध्य से ही बीमार हैं और उनका गोवा, मुंबई एवं अमेरिका के अस्पतालों समेत कई अलग-अलग अस्पतालों में इलाज हुआ है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख