ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: गोवा के एक मेडिकल कॉलेज से चौंकाने वाली खबर है। एक ताजा अध्ययन में सामने आया है कि यहां लड़कों से ज्यादा लड़कियां शराब पीती हैं। शोध में यह भी बताया गया है कि लड़के व्हिस्की और बियर पीना ज्यदा पसंद करते हैं जबकि लड़कियां वाइन और कम अल्कोहल वाली शराब पीना ज्यादा पसंद करती हैं।

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ कम्युनिटी मेडिसिन एंड पब्लिक हेल्थ के जुलाई संस्करण में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि गोवा में ड्रिंक करने का चलन 39.4 फीसदी है, कॉलेज की 40.6 छात्राएं शराब पीती हैं। जबकि यहां 38 फीसदी छात्र ही शराब पीते हैं। 20 फीसदी छात्र पणजी के आसपास रहने वाले हैं। अध्ययन में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा विकसित उपकरण (एयूडीआईटी) का इस्तेमाल किया गया।

इस उपकरण का इस्तेमाल अल्कोहल का उपभोग, पीने के व्यवहार और अल्कोहल से संबंधित समस्याओं का आकलन किया जाता है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख