ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

पणजी: गोवा में आने वाले दिनों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब के सेवन पर पाबंदी लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है। गोवा के सीएम मनोहर पार्रिकर ने कहा है कि सरकार द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब के सेवन पर रोक लगाने का फैसला किया गया है। सीएम ने कहा कि इस बारे में अगले महीने तक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। सीएम पर्रिकर ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए प्रशासन के अधिकारियों के साथ अगले 15 दिनों के भीतर बैठक की जाएगी।

सीएम ने कहा कि शराब की दुकानों के आसपास भी सार्वजनिक रूप से शराब पीने पर पाबंदी होगी और ऐसा करने की अनुमति देने वाले शराब विक्रेताओं पर भी कार्रवाई की जाएगी। पार्रिकर ने कहा कि देखा गया है कि लोग सड़क के किनारे शराब पीते हैं और उसकी बोतलों को वहीं तोड़ देते हैं जिसके कारण आम लोगों को परेशानी होती है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख