ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

पणजी: आम आदमी पार्टी (आप) ने गोवा विधानसभा चुनाव 2017 के लिए अपना चुनाव घोषणापत्र जारी कर दिया है, जिसमें महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर ज़ोर दिया गया है। 'आप' की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार एल्विस गोम्स ने घोषणापत्र को जारी किया, जिसमें कहा गया है, "तटों पर महिलाओं के लिए महिला लाइफगार्ड, चेंजिग कक्ष और शौचालयों को सुनिश्चित किया जाएगा..." महिलाओं के लिए गरिमा का ऐलान करते हुए पार्टी ने कहा कि सामुदायिक न्याय केंद्रों की स्थापना की जाएगी, ताकि परामर्श के लिए सुरक्षित, सुलभ और गरिमापूर्ण मंच तथा निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध हो पाए। आम आदमी पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में तटीय राज्य में पांच महिला थाने बनाने का वादा भी किया। पार्टी ने हफ्ते के सातों दिन और 24 घंटे विश्वस्तरीय बस सेवा, निःशुल्क वाई-फाई ज़ोन, निःशुल्क साफ पानी, और बिजली के बिल को 50 फीसदी तक कम करने का आश्वासन दिया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख