ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस मामले में बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान में बैठे आतंकी सरगना हाफिज सईद के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर दी है। एनआईए ने जम्मू स्थित विशेष एनआईए अदालत में दाखिल इस चार्जशीट में हाफिज सईद को व्यक्तिगत रूप से भी आरोपी बनाया है और प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और उसके प्रॉक्सी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के प्रमुख और संस्थापक के तौर पर भी नामजद किया है।

भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप

एनआईए के मुताबिक, जांच में ऐसे सबूत मिले हैं जिनसे यह सामने आया कि पहलगाम आतंकी हमले की साजिश पाकिस्तान से रची गई थी। एजेंसी का कहना है कि हाफिज सईद ने सीमा पार बैठकर इस हमले की साजिश तैयार करने, आतंकियों को निर्देश देने और पूरे ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

इसी आधार पर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए), 1967 की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। इसके साथ ही भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने और आपराधिक साजिश रचने जैसी गंभीर धाराएं भी लगाई गई हैं।

एनआईए पहले दायर कर चुकी 1597 पन्नों की चार्जशीट

एनआईए ने बताया कि यह सप्लीमेंट्री चार्जशीट पहले दाखिल की गई 1,597 पन्नों की मूल चार्जशीट का विस्तार है। इसमें पाकिस्तान की साजिश, हाफिज सईद की भूमिका और जांच के दौरान जुटाए गए वैज्ञानिक एवं तकनीकी सबूतों का विस्तृत ब्यौरा शामिल किया गया है। एजेंसी ने कहा कि घटनास्थल की गहन जांच, फॉरेंसिक विश्लेषण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह चार्जशीट तैयार की गई है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख